फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का अधिवक्ता हत्याकांड: 'बहुत दर्द हो रहा है, इंजेक्शन लगवा दो...'; गोली लगने पर ये शब्द बोला 'कातिल' मोनू

Thu, 05 Nov 2026 08:10 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, जालौन

सार

Jalaun lawyer murder case mein Monu Yadav kaise pakda gaya?

कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष का मुख्य हत्यारोपी मोनू यादव मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी है। आरोपी के पास से तमंचा, बाइक और मोबाइल बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए मोनू यादव ने दर्द से परेशान होकर पुलिसकर्मियों से कहा कि बहुत दर्द हो रहा है, इंजेक्शन लगवा दो।
 
विज्ञापन
1 of 15
Jalaun Lawyer Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जालौन के उरई के कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष गयादीन अहिरवार (68) का फरार मुख्य हत्यारोपी पवन यादव उर्फ मोनू मंगलवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। जोल्हूपुर-मदारीपुर मार्ग पर सोहरापुर गांव के पास जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैर में गोली लगी है।

आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस, एक बाइक व एक मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। कालपी में शनिवार शाम कार सवार बदमाशों ने कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का अपहरण कर लिया था। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 15
मुख्य हत्यारोपी मोनू यादव मुठभेड़ में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार सुबह उनका खून से लथपथ शव कानपुर नगर के गुजैनी थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव के पास नहर में मिला था। घटना के बाद पुलिस ने सर्वेश शुक्ला, आशीष विश्वकर्मा और केशव कटियार को गिरफ्तार किया था।

 
विज्ञापन

3 of 15
मुख्य हत्यारोपी मोनू यादव मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जमीन के विवाद में हत्या की सुपारी देने वाले ठेकेदार इंद्रजीत यादव को भी हिरासत में लिया गया था। रविवार शाम घटना में इस्तेमाल कार बरामद कराने के दौरान सर्वेश और आशीष पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए थे लेकिन सुपारी लेने वाला मुख्य किरदार पवन उर्फ मोनू फरार था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

4 of 15
वकील का नहर में मिला शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

Monu Yadav police encounter kab aur kahan hua?

मंगलवार देर रात पुलिस को मोनू के जोल्हूपुर-मदारीपुर मार्ग पर होने की सूचना मिली। इसके बाद कालपी, उरई और कदौरा पुलिस के साथ स्वाट ने घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

 
विज्ञापन

5 of 15
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विवेचक सीओ राजेश कमल के अनुसार, हत्याकांड में मोनू की अहम भूमिका थी। आरोपी के खिलाफ बर्रा में एक, गुजैनी में तीन और कालपी में एक मामला दर्ज है। इसमें हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, अवैध ह थियार रखने के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन

6 of 15
आरोपी मोनू की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्पताल में बोला- बहुत दर्द हो रहा है, इंजेक्शन लगवा दो
मुठभेड़ में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए मोनू यादव ने दर्द से परेशान होकर पुलिसकर्मियों से कहा कि बहुत दर्द हो रहा है, इंजेक्शन लगवा दो। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे हत्याकांड की साजिश, दस लाख रुपये में तय सौदे और हत्या के बाद भुगतान की बातचीत को लेकर पूछताछ कर रही है।

 
विज्ञापन

7 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे से कहा था- काम कर दिया तो जिंदगी बदल देंगे
हत्याकांड की साजिश में इंद्रजीत यादव की भूमिका को लेकर भी एक अहम बात सामने आई है। बताया गया कि इंद्रजीत ने मोनू के पिता से कहा था कि अगर उनका बेटा काम कर देगा तो उसकी जिंदगी बदल देंगे।

8 of 15
वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी भरोसे और दस लाख रुपये में तय सौदे के बीच हत्या की साजिश को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के लिए रकम किसने तय की थी, भुगतान कितना हुआ और इस पूरे घटनाक्रम में किसकी क्या भूमिका रही।
 

9 of 15
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्रजीत के मोबाइल पर अजय का मैसेज बना अहम सुराग
कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की हत्या के मुख्य आरोपी मोनू यादव तक पहुंचने में उसके पिता अजय कुमार का एक मैसेज अहम सुराग बना। हत्या के बाद मोनू ने पिता को फोन कर कहा था कि पापा, काम हो गया है, पूरे पैसे मंगा लो। इसके बाद अजय कुमार ने कानपुर निवासी इंद्रजीत यादव के मोबाइल पर मैसेज भेजकर काम पूरा होने और भुगतान करने की बात कही थी। 

 

10 of 15
शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की जांच के दौरान यही मैसेज सामने आया तो पूरे मामले की कड़ियां जुड़ती चली गईं। पुलिस की जांच में सामने आया कि गयादीन अहिरवार की हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में फेंक दिया था। इसके बाद आरोपी सीधे कानपुर में मोनू के घर पहुंचे। 

 

11 of 15
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया गया कि हत्या की साजिश के लिए पहले ही दस लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। घर पहुंचने पर मोनू ने अपने पिता अजय कुमार यादव से कहा कि पापा, काम हो गया है। अब पूरे पैसे मंगा लो। इस बातचीत से हत्या के बाद भुगतान की तैयारी किए जाने की बात सामने आई।

 

12 of 15
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, घटना के दिन पुलिस अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान उनके पुत्र ने पुलिस को बताया कि उनके पिता का कानपुर निवासी इंद्रजीत यादव से विवाद चल रहा था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने इंद्रजीत को हिरासत में ले लिया। उस समय वह शराब के नशे में था। करीब दो घंटे तक पूछताछ के बावजूद वह पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका।

13 of 15
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग
पूर्व जिला बार संघ प्रत्याशी एवं प्रदेश जाटव महासभा संचालक विशंभर दयाल जाटव की अध्यक्षता में हुई सभा का संचालन प्रदेश महासचिव जगदेव प्रसाद ने किया। प्रांतीय अध्यक्ष रामशरण जाटव ने घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की।

14 of 15
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

Gayadeen Ahirwar ki hatya kisne aur kyon ki?

कालपी बार एसो. अध्यक्ष को अगवा कर मार डाला, कानपुर में मिला शव

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार (68) की शनिवार को जमीन के विवाद में कार से अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शक के दायरे में आए तीन आरोपियों की निशानदेही पर रविवार सुबह कानपुर में गुजैनी नहर से शव को बरामद किया।
विज्ञापन

15 of 15
घटना के बाद घर के बाहर पसरा सन्नाटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

Jalaun lawyer murder case mein ab tak kitni giraftari hui?

रविवार देर रात कार की बरामदगी के लिए कालपी के जंगल ले जाए गए आरोपी भागने लगे और वहां पहले से छिपाए असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से आशीष विश्वकर्मा और सर्वेश शुक्ला घायल हो गए। पुलिस ने उनके तीसरे साथी केशव को भी पकड़ लिया। तीनों कानपुर के रहने वाले हैं। फरार मुख्य हत्यारोपी पवन यादव उर्फ मोनू मंगलवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें