जयपुर के प्रताप नगर में मंगलवार हुए दोहरे हत्याकांड (मां-बेटे) का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सीनियर मैनेजर रोहित तिवारी ने ही अपनी पत्नी श्वेता(32) और 21 महीने के बेटे श्रीयम की सुपारी देकर हत्या करवाई थी। जयपुर पुलिस ने रोहित व सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
2 of 5
मासूम श्रीयम की मौत
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी से लगातार हो रहे विवाद और दूसरी शादी करने के लिए रोहित ने हत्याकांड की साजिश रची और मौका मिलते ही दोनों को मौत के घाट उतरवा दिया। जयपुर के प्रताप नगर स्थित यूनिक टॉवर अपार्टमेंट में मंगलवार को श्वेता की नृशंस हत्या कर दी गई थी। वहीं अगवा श्रीयम का शव बुधवार को अपार्टमेंट के पीछे जंगल में पड़ा मिला था।
विज्ञापन
3 of 5
हत्यारे पति रोहित के साथ श्वेता एवं बेटा श्रीयम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही थी। जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में पता चला रोहित जब उदयपुर एयरपोर्ट पर तैनात था तो वहां पर उसके साथी कर्मचारी हरि सिंह से दोस्ती थी। इसके जरिये ही रोहित की दोस्ती हरि के साले जयपुर के भरतपुर निवासी सौरभ चौधरी उर्फ राज से हुई। सौरभ का रोहित के घर आना-जाना भी था।
4 of 5
फ्लैट में मिली थी खून से सनी श्वेता की लाश
- फोटो : अमर उजाला
इधर जब रोहित ने श्वेता व श्रीयम को अपने रास्ते से हटाने की सोची तो उसने सौरभ से संपर्क किया। इस पर सौरभ सुपारी लेकर दोनों की हत्या करने को राजी हो गया। मंगलवार को सौरभ अकेले ही श्वेता के फ्लैट में आया। परिचय होने की वजह से श्वेता ने उसको अंदर बिठाया और चाय पिलाई।
फिर मौका पाकर उसने भारी हथियार (मसाला कूटने वाला) से श्वेता के सिर व चेहरे पर कई वार किए। उसके बाद इसी हथियार से श्रीयम को भी मार डाला। उसके बाद चादर में लपेटकर वहां से निकल गया और श्रीयम के शव को अपार्टमेंट के पीछे फेंक दिया। रोहित मूलरूप से कोठीपुर फफूंद औरैया का रहने वाला है। उसका पूरा परिवार दिल्ली के गांधी नगर में रहता है। उसकी पोस्टिंग जयपुर एयरपोर्ट पर है।