जयपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में शनिवार को बड़ा खुलासा हुआ है। हत्यारोपी सौरभ चौधरी और श्वेता के पति रोहित तिवारी (अधिकारी, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन) ने एक-दूसरे की पत्नी की हत्या करने की डील की थी। तीन दिन की कस्टडी रिमांड पर लिए गए दोनों हत्यारोपियों ने पूछताछ में यह बात कबूली है।
विज्ञापन
2 of 7
jaipur mother and son murder case
- फोटो : अमर उजाला
दोहरे हत्याकांड में जयपुर पुलिस ने रोहित तिवारी व सौरभ चौधरी को शुक्रवार को जेल भेजा था। शनिवार को पुलिस ने कोर्ट में अर्जी देकर दोनों की सात दिन की कस्टडी रिमांड मांगी। कोर्ट ने 13 जनवरी तक रिमांड की मंजूरी दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी। जयपुर पूर्वी के डीसीपी डॉ. राहुल जैन के मुताबिक दूसरी शादी करने के लिए इधर रोहित अपनी पत्नी श्वेता व बेटे श्रीयम को रास्ते से हटाना चाहता था।
विज्ञापन
3 of 7
jaipur mother and son murder case
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरी तरफ सौरभ का भी अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। वह पत्नी से अलग रहता है। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने कबूल दिया कि एक-दूसरे की पत्नी को मौत के घाट उतारने की डील की थी। सौरभ अपनी पत्नी को अच्छा नहीं बताता था। कई गंभीर आरोप लगाता था। इसी वजह से उनका विवाद हुआ था। इस तथ्य की भी छानबीन हो रही है। पुलिस पूछताछ कर जानकारी कर रही है कि आखिर रोहित कब कैसे सौरभ की पत्नी को मारने वाला था।
4 of 7
jaipur mother and son murder case
- फोटो : अमर उजाला
इसलिए सुपारी की रकम तय नहीं थी
जब पुलिस ने पूछताछ की तो रोहित ने बताया था कि उसने हत्या करने के लिए सौरभ को बीस हजार रुपये दिए थे। पर, पुलिस अधिकारी इस पर सवाल खड़ा कर रहे थे कि आखिर इतनी कम रकम के लिए दो लोगों की हत्या करने को सौरभ क्यों व कैसे तैयार हो गया। एक-दूसरे की पत्नी की हत्या करने की डील की वजह से सुपारी की रकम तय नहीं थी।
विज्ञापन
5 of 7
jaipur mother and son murder case
- फोटो : अमर उजाला
ये है पूरी घटना
सर्वोदय नगर की श्वेता तिवारी (32) की जयपुर के प्रताप नगर स्थित यूनिक टॉवर अपार्टमेंट के फ्लैट में मंगलवार को हत्या कर दी गई थी। उनके 21 महीने के बेटे श्रीयम को भी मौत के घाट उतार दिया गया था। उसका शव बुधवार को मिला था।
विज्ञापन
6 of 7
श्रीयम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तारी के बाद बदला व्हाट्सएप स्टेटस
कोर्ट में हत्यारोपी के वकील ने कहा कि शुक्रवार को ही पुलिस ने रोहित व सौरभ को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों के मोबाइल भी पुलिस के कब्जे में हैं। ऐसे में शनिवार सुबह 11 बजे रोहित का व्हाट्सएप स्टेटस कैसे बदला। इस आपत्ति पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 15 जनवरी की तारीख तय की है।