बैरक में ही सिमटे विधायक मुख्तार अंसारी
गन लूट के आरोपियों को जेल के आइसोलेशन बैरकों में 3-3 करके रखा गया है। यहां तक की खाना-पानी भी बैरक के अंदर ही दिया जा रहा। गिरोह के मुखिया सुक्खा पासा के तार डी-कंपनी से जुड़े होने की बात खुद वह स्वीकार कर चुका है। ऐसे में जेल प्रशासन और सतर्कता बरत रहा है। इनके बैरकों के आसपास दूसरे बैरकों के बंदियों के आने पर रोक है। कोई भी बंदी इस बैरक की ओर कदम तक नहीं रख सकता।
अापको बता दें कि बागपत की जेल में उत्तर प्रदेश के कुख्यात डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की हत्या हो गई। इस हत्या का आरोप
कुख्यात डॉन सुनील राठी पर लगा है। इस हत्या के बाद से जेल में बंद अपराधियों में भी दहशत का माहौल है।