उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई पहुंचे समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने अखिलेश-मायावती और ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। जय श्रीराम उद्घोष पर बंगाल में मचे बवाल के बीच उन्होंने ईश्वर से ममता बनर्जी के लिए सद्बुद्धि की प्रार्थना की। रमापति शास्त्री ने पार्टी को मिले जनादेश पर भी बेबाकी से अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
2 of 5
समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को भाजपा कार्यालय पहुंचे रमापति शास्त्री ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर किए गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर जिम्मेदारी मिलने पर खरे न उतरते तो ऐसा जनादेश न मिलता। कहा कि जनता ने 2014 में जनादेश देकर जो जिम्मेदारी दी थी उसका पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निर्वहन किया।
विज्ञापन
3 of 5
समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
शास्त्री ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर जिला कार्यकर्ताओं व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओँ ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है आगे भी करते रहेंगे। इसके बाद उन्होंने अखिलेश और मायावती पर भी तंज कसे।
4 of 5
समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सपा-बसपा के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि धोखे वाला काम जनता से नहीं चलने वाला है। कहा कि चाहें जितना गठबंधन कर लें कुछ भी होने वाला नहीं। जनता उसे ही स्वीकार करेगी जो उसके सामने खुलकर आएगा और काम करेगा।
समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
जय श्रीराम के उद्घोष पर बंगाल में मचे बवाल को लेकर उन्होंने ममता बनर्जी पर तंज कसा। कहा कि अगर किसी को जय श्रीराम के उद्घोष से दिक्कत है तो भगवान उनको सद्बुद्धि दे जिससे वो ठीक हो सकें। शास्त्री के इस बयान के बाद सियासत क्या रुख बदलेगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।