राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मोह नरेंद्र मोदी से भंग हो गया है। नरेंद्र मोदी के पास भाषणबाजी के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि आरएसएस अब राहुल गांधी को सपोर्ट करने का मन बना रहा है। यह कहना है बसपा सरकार के पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद का।
विज्ञापन
दद्दू प्रसाद ने कहा बसपा में वापस जाने का कोई इरादा नहीं
2 of 4
डेमो पिक
बसपा के संस्थापक नेताओं में शामिल रहे पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने कहा कि उनका बसपा में वापस जाने का कोई इरादा नहीं है। न ही गुंजाइश है। मार्केट वैल्यू बढ़ाने के लिए कुछ लोग यह अफवाह उड़ा रहे हैं कि बसपा के पुराने दिग्गजों की वापसी हो रही है।
विज्ञापन
सभी राजनीतिक दलों में आंतरिक लोकतंत्र की कमी है
3 of 4
डेमो पिक
बसपा से दोबारा निष्कासित किए जाने के बाद गुरुवार को शाम बांदा आए पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि लगभग सभी राजनीतिक दलों में आंतरिक लोकतंत्र की कमी है। लोकतंत्र में आस्था रखने वालों को इस मामले में आगे आना चाहिए।
बसपा से बाहर किए जाने पर उन्होंने व्यथा जताई। कहा कि जिस घर को बनाने में उन्होंने 35 वर्ष लगाए वह घर दुर्भाग्य से आज गिरता, उजड़ता और बिकता देख रहा हूं। इसका उन्हें दुख है। उन्होंने कहा कि बसपा में जो भी हो रहा है वह अप्रत्याशित नहीं है।