फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना चोरी होने या लॉकर में रखने का झंझट खत्म, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में कर सकते हैं निवेश

Tue, 17 Apr 2018 11:01 AM IST
प्रदीप अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर

सार

- अक्षय तृतीया पर सॉवरेन गोल्ड बांड भी
- रिजर्व बैंक ने अक्षय तृतीया पर आई सीरीज लांच की 
- जिस बैंक में खाता, वहीं कर सकेंगे आवेदन 
- 16 से 20 अप्रैल तक मौका, चार मई को जारी होंगे बांड 
विज्ञापन
1 of 4
रिजर्व बैंक ने अक्षय तृतीया पर आई सीरीज लांच की
सोना चोरी होने या लॉकर में रखने के झंझट से मुक्ति चाहते हैं तो इस अक्षय तृतीया पर सॉवरेन गोल्ड बांड पर भी निवेश कर सकते हैं। रिजर्व बैंक ने अक्षय तृतीया के धार्मिक महत्व को देखते हुए ऐन मौके पर इसकी आई सीरीज लांच की है। गोल्ड बांड खरीदने के लिए 16 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए उसी बैंक में संपर्क करना पड़ेगा, जिसमें आपका खाता है। बांड खरीदने के लिए आवेदन फार्म मुफ्त है। कोई अन्य प्रोसेसिंग फीस भी नहीं है। आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल तक चलेगी। चार मई को बांड जारी किए जाएंगे। सॉवरेन गोल्ड बांड ग्रामीण बैंकों को छोड़कर सभी प्रमुख बैंकों से लिए जा सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक की देखरेख में बांड की अगली किस्त जारी करने का फैसला लिया है। 
 
विज्ञापन

पैसा खाते से ही होगा डेबिट, क्रेडिट

2 of 4
जिस बैंक में खाता, वहीं कर सकेंगे आवेदन
यदि आपने गोल्ड बांड के लिए आवेदन किया है तो इसके लिए नकद भुगतान करने की जरूरत नहीं है। संबंधित बैंक आपके खाते से ही पैसा निकाल लेगा। इसी तरह जब आप बांड को सरेंडर करेंगे या बेचेंगे तो मिलने वाला भुगतान खाते में ही क्रेडिट होगा। 
 
विज्ञापन

कम से कम दो ग्राम में होगा निवेश

3 of 4
16 से 20 अप्रैल तक मौका, चार मई को जारी होंगे बांड
सॉवरेन गोल्ड बांड में कम से कम दो ग्राम के लिए निवेश किया जा सकता है। अधिकतम सीमा 500 ग्राम है। यह सीमा सिर्फ एक साल और प्रति व्यक्ति के लिए है। बांड की कीमत प्रति ग्राम 3114 रुपये निर्धारित है। इस पर 2.50 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज भी मिलेगा। यह ब्याज बांड खरीदते समय जो रेट होगा उस पर मिलेगा। बांड दो, पांच, 10, 20, 50, 100 और 500 ग्राम में उपलब्ध हैं।
 
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन पर 50 रुपये सस्ता 

4 of 4
अक्षय तृतीया पर सॉवरेन गोल्ड बांड भी
सॉवरेन गोल्ड बांड के लिए ऑनलाइन आवेदन का भी विकल्प है। यदि आप मोबाइल या नेटबैंकिंग करते हैं तो संबंधित बैंक की वेबसाइट या एप पर आवेदन का विकल्प दिया है। एकाउंट लॉगिन करने के बाद आपको सिर्फ यह तय करना है कि आप कितने ग्राम में निवेश करना चाहते हैं। क्लिक करते ही पैसा आपके एकाउंट से डेबिट हो जाएगा। साथ ही बांड की कॉपी आपको ईमेल के जरिए मिल जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने वालों को बांड 50 रुपये सस्ता पडे़ेगा। यानी 3064 रुपये ही कीमत अदा करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें