अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को कानपुर के परशुराम वाटिका बृजेंद्र स्वरूप पार्क आर्य नगर में अमर उजाला की योगशाला आयोजित की गई। इस दौरान वहां दस हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी। श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग बंगलूरू के योग शिक्षक स्वामी शिवपाद लोगों को योग कराने के लिए मंच पर उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों से तरह-तरह की योग क्रियाए कराई।
विज्ञापन
2 of 4
अमर उजाला की योगशाला में मुस्लिम महिलाओं ने भी किया योग
- फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
तय समय के अनुसार सुबह 5 से 6:30 बजे योग कार्यक्रम शुरू किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग बंगलूरू के योग विशेषज्ञ स्वामी शिवपाद लोगों को योग की बारीकियां सिखाई। उन्होंने माइंड मैनेजमेंट पर लोगों को योग क्रियाएं सिखाई। अमर उजाला की योगशाला में मुस्लिम महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने योग क्रियाए की। क्रार्यक्रम के अंत में स्वामी शिवपाद ने उन्हें सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
3 of 4
स्वामी शिवपाद
- फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
सांसों के संचालन से दूर होगा तनाव
कार्यशाला में शिवपाद महाराज ने बताया कि सांस लेने की गति से व्यक्ति अपना तनाव दूर कर सकता है। उन्होंने कहा कि सांसों की गति तेज हो जाती है जब कोई भी तनाव में होता है।
कानपुर में अमर उजाला की योगशाला
- फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
वहीं अगर कोई खुश होता है तो वह सांसे सामान्य रूप से लेता है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई तनाव महसूस करे तो तेजी से सांसे अंदर-बाहर लें। ऐसा करने से वो तनावरहीत महसूस करेगा। लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लेते हुए योग क्रियाएं की। योगशाला के बाद कई लोगों ने बताया उन्हें इस योगशाला में शांति की अनुभूति हुई। इस अवसर पर शहर भर से लोग पहुंचें। इस मौके पर सभी संगठनों और क्लब के सदस्य और पदाधिकारी भी वहां पहुंचें।