फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दस मिनट एंबुलेंस में तड़पते रहे घायल, बचाने को लगाई गुहार, अंधेरे में शुरू हुआ इलाज; हादसे में 8 की मौत

Tue, 05 May 2026 12:11 PM IST
Sharukh Khan सुधीर राना/ प्रशांत तिवारी, संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

सार

अयोध्या से प्रतिमा विसर्जित कर ललितपुर जा रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार कार सोमवार सुबह कालपी में आगे जा रहे डंपर में जा घुसी। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर घायलों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
1 of 15
jalaun road accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जालौन के उरई के कालपी के चौरासी गुंबद के पास तेज रफ्तार कार के डंपर में घुसने से हुए हादसे में घायल लोगों को जब एंबुलेंस से उरई मेडिकल कॉलेज लाया गया तो वहां की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई। इमरजेंसी के बाहर एंबुलेंस पहुंचने के बाद भी घायलों को तत्काल स्ट्रेचर या वार्ड बॉय की मदद नहीं मिल सकी। नतीजतन गंभीर रूप से घायल मरीज करीब 10 मिनट तक एंबुलेंस के अंदर ही तड़पते रहे।

मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने बताया कि इमरजेंसी के बाहर कोई भी वार्ड बॉय मौजूद नहीं था, जिससे घायलों को उतारने में भारी देरी हुई। आखिरकार स्थानीय लोगों और परिजनों ने खुद ही हिम्मत जुटाकर घायलों को एंबुलेंस से बाहर निकाला और किसी तरह इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाया।
विज्ञापन

2 of 15
घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया - फोटो : अमर उजाला
स्थिति यहीं नहीं थमी। जैसे ही मरीजों को इमरजेंसी में ले जाया गया, अचानक बिजली गुल हो गई और पूरा परिसर अंधेरे में डूब गया। करीब तीन से चार मिनट तक हालात ऐसे ही बने रहे। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान यह बताने वाला भी कोई मौजूद नहीं था कि मरीजों को कहां लिटाया जाए और किस प्रकार उपचार शुरू किया जाए।
विज्ञापन

3 of 15
जालौन में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में मौजूद डॉक्टरों का रवैया भी संतोषजनक नहीं रहा और इलाज की प्रक्रिया में समुचित समन्वय का अभाव दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया। हालांकि गंभीर स्थिति के बावजूद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य अरविंद त्रिवेदी के मौके पर न पहुंचने पर अधिकारियों ने भी नाराजगी जताई।

4 of 15
जालौन सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
इस पूरे घटनाक्रम ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद जहां एक ओर घायलों की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद चल रही थी, वहीं दूसरी ओर व्यवस्थाओं की कमी ने हालात को और भी चिंताजनक बना दिया।
 
विज्ञापन

5 of 15
Orai Road Accident - फोटो : amar ujala
उरई में श्रद्धालुओं की कार डंपर में घुसी, आठ की मौत... दो गंभीर
अयोध्या से प्रतिमा विसर्जित कर ललितपुर जा रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार कार सोमवार सुबह कालपी में आगे जा रहे डंपर में जा घुसी। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर घायलों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की वजह 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और कार चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 15
Orai Road Accident - फोटो : amar ujala
ललितपुर के महरौनी थाने के खरवाचो का पुरा टीकमगढ़ रोड निवासी दस श्रद्धालु टवेरा कार से शनिवार की रात खंडित रामजानकी की प्रतिमा विसर्जित करने अयोध्या गए थे। प्रतिमा विसर्जित करने के बाद सोमवार की भोर सभी लोग कार से लौट रहे थे। 

 
विज्ञापन

7 of 15
Orai Road Accident - फोटो : amar ujala
सुबह करीब 5:45 बजे उनकी कार कालपी कोतवाली क्षेत्र के चौरासी गुंबद के पास पहुंची थी तभी चालक शशिकांत तिवारी को झपकी आ गई। तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर आगे जा रहे डंपर में जा घुसी।

 

8 of 15
Orai Road Accident - फोटो : amar ujala
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से कार को सीधी करवाया और कटर से कार को काटकर हताहत लोगों को बाहर निकाला। हादसे में स्वामी प्रसाद तिवारी (68), शशिकांत तिवारी (49), कृष्णकांत नायक (40), कथा वाचक मनोज भोडले (39), देशराज नामदेव (38), उमेश तिवारी (24) की मौत हो गई। डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी विनय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। 

 

9 of 15
Orai Road Accident - फोटो : amar ujala
प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दीपक तिवारी (26) व बृजभूषण तिवारी (47) की भी मौत हो गई। हरिहर मोहन तिवारी (53) व अंशुल तिवारी (22) का इलाज चल रहा है। डंपर चालक को पुलिस हिरासत में है। 
 

10 of 15
कथा वाचक की गुहार भाई साहब बचा लो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कथा वाचक की गुहार भाई साहब बचा लो
हादसे के बाद राहगीर व पुलिस जब पहुंची तो दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे कथा वाचक मनोज की ही करहाने की आवाज सुनाई दे रही थी। भीड़ देख वह इतना ही बोला... भाई साहब बचा लो लेकिन सब बेबस थे। कटर से कार को काटकर हताहत लोगों को निकालने में इतना समय लग गया कि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

 

11 of 15
मृतक कथा वाचक मनोज भोडले की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार के डंपर में घुसने से हादसा हुआ है। कार सवार आठ लोगों की मौत हुई है। डंपर चालक हिरासत में है। मामले में जांच की जा रही है। विनय कुमार सिंह, एसपी जालौन।
 

12 of 15
मौके पर जमा लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो साल पहले खंडित हो गई थीं प्रतिमाएं
ललितपुर के महरौनी में तिवारी परिवार का वर्षों पुराना राम-जानकी का मंदिर है। दो वर्ष पहले मंदिर में स्थापित राम जानकी की प्रतिमा खंडित हो गई थी। सभी ने सहमति से भंडारा करवाने व प्रतिमा की स्थापना करवाने की बात कही। परिवार के लोगों ने चंदा किया और शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया गया। 

 

13 of 15
मृतक ब्रजभूषण तिवारी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सहमति बनी कि सभी लोग अब भंडारे के बाद खंडित प्रतिमा का विसर्जन करने अयोध्या स्थित सरयू नदी में जाएंगे। शशिकांत कार लेकर जाने के लिए तैयार हो गया। शनिवार की रात करीब नौ बजे सभी लोग महरौनी से अयोध्या के लिए रवाना हो गए। सोमवार की सुबह वह घर लौट रहे थे, तभी कालपी कोतवाली क्षेत्र में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
 

14 of 15
मृतक शशिकांत तिवारी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या में सरयू तट पर की थी फोटोग्राफी
आचार्य मनोज भोडेले की अगुवाई में अयोध्या के दर्शनार्थियों ने रविवार को खंडित प्रतिमा को सरयू में विसर्जित कर जमकर फोटोग्राफी की थी। इसमें सात लोग एक साथ मौजूद हैं। फोटो को रात में अंशुल तिवारी ने अपनी फेसबुक में डाला था।

 
विज्ञापन

15 of 15
मौके पर टूटा पड़ा डंपर का टूटा बंपर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौके पर मिला डंपर का टूटा बंपर
भले ही हादसा होते किसी ने न देखा हो पर मौके पर मिले डंपर के बंपर के टुकड़े के कारण अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसी से हादसा हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें