फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट पर टीम इंडिया ने जमकर बहाया पसीना, पिच में नमी ने बढ़ाई बल्लेबाजों की चिंता

Mon, 19 Sep 2016 09:08 PM IST
गौरव शुक्ला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
नेट प्रैक्टिस के दौरान ग्रीनपार्क में मौजूद कप्तान विराट कोहली अन्य खिलाड़ियों के साथ - फोटो : गौरव शुक्ला
सोमवार सुबह 9 बजे ग्रीनपार्क स्टेडियम में टीम इंडिया के खिलाड़ी नेट प्रैक्टिस करने पहुंचे। यहां तीन घंटे तक खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। कप्तान विराट कोहली साथी खिलाड़ियों के साथ हंसी ठिठोली करते नजर आये। 
विज्ञापन

सूरज खिलने के बाद इंडियन प्लेयर्स ने शुरू की बैटिंग प्रैक्टिस

2 of 3
नेट प्रैक्टिस करते टीम इंडिया प्लेयर्स - फोटो : गौरव शुक्ला
रविवार को तेज बारिश ने ग्रीनपार्क स्टेडियम की सारी व्यवस्थायें ही चौपट कर दीं। प्रैक्टिस करने पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को मायूस होकर होटल वापस लौटना पड़ा था। सोमवार सुबह होते ही घने बादलों के बीच सूरज खिल गया। मौसम बिल्कुल साफ हो गया। सुबह 9-12 बजे तक टीम के खिलाड़ियों ने बैटिंग की प्रैक्टिस की । इसके बाद खिलाड़ियों ने छोटा सा ब्रेक लिया और दोबारा मैदान पर बॉलिंग प्रैक्टिस के लिए आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद ग्रीनपार्क की पिच में आई नमी, फास्ट स्विंग हो रही बॉल

3 of 3
बैटिंग प्रैक्टिस करते कप्तान विराट कोहली - फोटो : गौरव शुक्ला
बारिश के बाद ग्रीनपार्क स्टेडियम की पिच में नमी आ गई है जिसकी वजह से बॉल स्विंग हो रही है। तेज गेंदबाजी में शॉट लगाना बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो रहा है। सोमवार को बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे कप्तान विराट कोहली धीमी गेंद पर तो आसानी से शॉट लगा पा रहे थे लेकिन तेज बॉलिंग पर शॉट लगाना उनके लिए परेशानी का सबब बनता दिखाई दिया। कई बार बॉल भी बदलनी पड़ी। मौसम अगर लगातार ऐसा ही बना रहा तो दोनों टीमें रणनीति में बदलाव करके एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज खिला सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें