हेरिटेज ग्राउंड ग्रीनपार्क में भारतीय क्रिकेट टीम के 500वें टेस्ट मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। टीम इंडिया कानपुर आ चुकी है। रविवार को स्टेडियम में टीम के पहुंचते ही तेज बारिश शुरू हो गई जिसके कारण पूरा ग्राउंड कवर करना पड़ा। हालांकि यूपीसीए की तरफ से मैच कराने की पूरी तैयारी हो चुकी है। सचिव राजीव शुक्ला ने पहले बारिश पर अपनी चिंता जताई इसके बाद पत्रकारों को बुलाकर यह साफ कहा कि इस ऐतिहासिक मैच को जरूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
कपिल, गावस्कर, सचिन, गांगुली, श्रीकांत आएंगे कानपुरः राजीव शुक्ला
2 of 5
पत्रकारों से बातचीत करते राजीव शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राजीव शुक्ला ने पत्रकारों से कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 सितंबर से होने वाले इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच को यादगार बनाने के लिए भारतीय टीम के सभी पूर्व कप्तानों को भी बुलाया जा रहा है। मोहम्मद अजहरुद्दीन, अजीत वाडेकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव, सौरव गांगुली, दिलीप वेंगसेरकर, सचिन तेंदुलकर, श्रीकांत, वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले, रवि शास्त्री ने कानपुर आने की पुष्टि की है। महेंद्र सिंह धोनी से बातचीत की जा रही है अभी वह अमेरिका में है। यूपीसीए ने टीशर्ट, गुब्बारे और कानपुर के मशहूर लड्डू मंगवाये हैं। मैच देखने वाले दर्शकों को मिठाईयां और टीशर्ट दी जाएंगी। राज्यपाल राम नाईक, बीसीसीआई प्रेसिडेंट अनुराग ठाकुर, भारतीय क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी मैच के उद्घाटन अवसर में शामिल होंगे। इन सभी का अभिनंदन यूपीसीए की ओर से किया जाएगा। इसके बाद सुबह साढ़े नौ बजे से टेस्ट मैच शुरू होगा। शानदार डिनर के साथ टीम इंडिया के 500वें टेस्ट मैच का सेलिब्रेशन होगा।
विज्ञापन
प्रैक्टिस किए बिना वापस हुए टीम इंडिया के खिलाड़ी
3 of 5
होटल जाने के लिए बस में रवाना होते विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
बारिश ने रविवार का दिन खिलाड़ियों के लिए बेकार कर दिया। टीम इंडिया के स्टेडियम में पहुंचते ही तेज बारिश शुरू हो गई। पिच क्यूरेटर शिव कुमार ने मोर्चा संभालते हुए पूरे स्टेडियम को कवर करा दिया। आधे घंटे तक डायरेक्टर्स पॉवेलियन में रुकने के बाद सभी खिलाड़ी बस में बैठकर होटल वापस चले गए। कप्तान विराट कोहली सबसे देर में बस में चढ़े। उन्होंने पहले सभी खिलाड़ियों को बस में भिजवा दिया था। वहीं स्टेडियम के बाहर खड़े फैन्स अपने स्टार क्रिकेटर की एक झलक पाने को सुरक्षाकर्मियों से उलझते दिखाई दिये।
विराट, पुजारा, जडेजा, शिखर ने शेयर की सेल्फी
4 of 5
बस में सेल्फी लेते जडेजा और कोहली
बस में जाने के बाद क्रिकेटरों ने अपनी-अपनी सेल्फी लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर कीं। चाहने वालों ने खूब लाइक मारे। विराट कोहली, चितेश्वर पुजारा, रविन्द्र जडेजा, शिखर धवन पोस्ट ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच धूम मचा दी।
ग्रीनपार्क स्टेडियम में सुबह नौ बजे वार्मअप के लिए टीम इंडिया पहुंची। यहां टीम के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। इसके बाद सभी खिलाड़ी वापस होटल में अपनी रूम पहुंच गए।