फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की जमीं पर 'चाइनामैन का अनोखा रिकॉर्ड'  

Mon, 07 Jan 2019 02:46 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कानपुर के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आस्ट्रेलिया के सिडनी में खेले जा रहे टेस्ट में एक ही पारी में कुलदीप ने पांच विकेट लेकर इंग्लैंड के चाइनामैन गेंदबाज जॉनी वार्डले की बराबरी की है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
वार्डले के बाद कुलदीप दूसरे ऐसे बायें हाथ के गेंदबाज हैं, जिसने आस्ट्रेलिया की धरती पर यह सफलता हासिल की है। इस क्लब (बायें हाथ के गेंदबाज) में वह भारत के पहले खिलाड़ी हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
इंग्लैंड के चाइनामैन गेंदबाज जॉनी वार्डले ने वर्ष-1955 में आस्ट्रेलिया की धरती पर उसके खिलाफ एक पारी में 79 रन देकर पांच विकेट झटके थे। जॉनी के मुकाबले कुलदीप थोड़े खर्चीले साबित हुए हैं। उन्होंने सिडनी टेस्ट में पांच विकेट के लिए 100 रन खर्च किए।

4 of 5
डेमो पिक
कुलदीप ने अपने कॅरियर के पांचवें टेस्ट में दूसरी बार एक पारी में पांच विकेट झटके हैं। पिछले वर्ष गुजरात के राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी कुलदीप ने 119 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
उनके कोच कपिल देव पांडेय ने बताया कि काफी समय से कुलदीप टीम में खेल नहीं रहे थे। इस दौरान उसने अपना सारा फोकस प्रैक्टिस में लगाया। कोच के मुताबिक, कुलदीप मैच से पहले अपने प्रदर्शन को लेकर काफी परेेशान थे। उन्होंने फोन पर बातचीत कर कुछ सलाह भी ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें