ग्रीन पार्क में भारत बांग्लादेश टेस्ट मैच के लिए सुबह 10 बजे दोनों टीमों के बीच टॉस हुआ। इसके बाद 10:15 बजे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष निधिपति सिंहानिया, सांसद रमेश अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष दक्षिण शिवराम सिंह यादव, वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने पहली बार घंटा बजाकर मैच का शुभारंभ किया। इस दौरान सभी ने मिलकर गुब्बारे उड़ाए। मौके पर यूपीसीए के कोषाध्यक्ष प्रेम मनोहर गुप्ता, संजीव सिंह, मनोज पुंडीर आदि मौजूद रहे।
भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह दिखा। दर्शक सुबह छह बजे से ही ग्रीन पार्क के प्रवेश द्वारों पर लाइन लगाए नजर आए। हालांकि, यहां सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें आठ बजे से स्टेडियम में प्रवेश शुरू होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
2 of 5
टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
शहर के 11 स्कूलों के बच्चों ने देखा मैच
भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच देखने के लिए ग्रीन पार्क में शहर के 11 स्कूलों के बच्चे पहुंचे। पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अपने चहेते खिलाड़ियों को करीब से देखकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे। बच्चों ने इस यादगार पल को मोबाइल में भी कैद किया। शहर के चित्रा इंटर कॉलेज नौबस्ता, जेके सिंहानिया कमलानगर, जेएमडी वर्ल्ड स्कूल, गुरु हरराय एकेडमी, राज माता इंटर कॉलेज नौबस्ता, द ब्रिटिश स्कूल, राम जानकारी इंटर स्कूल, डीपी मिश्रा इंटर कॉलेज, हैरिटेज इंटरनेशनल, स्वराज इंटरनेशनल इंटर कॉलेज के बच्चे शुक्रवार को मैच देखने ग्रीन पार्क पहुंचे। घाटमपुर स्थित बीएसबीवी साइंस एजुकेशन सेंटर के 50 बच्चे स्कूल के शिक्षक सुनील सचान, रितेश के साथ बस से मैच देखने आए।
विज्ञापन
3 of 5
टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
स्टार क्रिकेटरों की झलक पाने को उत्साहित दिखे दर्शक
टेस्ट मैच के लिए जैसे ही भारतीय व बांग्लादेश की टीमें होटल लैंडमार्क से सुबह 8.20 पर ग्रीन पार्क स्टेडियम के लिए निकली, तो उनके चाहने वालों का हुजूम सड़क पर उमड़ पड़ा। क्रिकेटरों की एक झलक पाने और उनकी फोटो मोबाइल में कैद करने के लिए लैंडमार्क से लेकर ग्रीन पार्क चौराहे तक भारी भीड जमा रही। बस करीब आते ही दर्शक कोहली-कोहली, रोहित-रोहित और इंडिया-इंडिया का शोर मचाते दिखे।
4 of 5
टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
दर्शकों ने स्टेडियम में लहराए सेव बांग्लादेशी हिंदू के पोस्टर
ग्रीन पार्क स्टेडियम में दर्शकों ने सेव बांग्लादेशी हिंदू के स्लोगन लिखे पोस्टर लहराए। उन्होंने वहां के हालातों का जिक्र भी किया। कुछ खेल प्रेमियों ने बांग्लादेश की सरकार के खिलाफ हूटिंग का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें शांत करा दिया। वीआईपी पवेलियन व ई-गैलरी के कुछ दर्शक अपने साथ सेव बांग्लादेशी हिंदू के पोस्टर लेकर पहुंचे थे। कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ मारपीट और लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। उन्हें मारा जा रहा है। मैच के दौरान वह और उनके साथी विरोध जता रहे हैं। उनका प्रयास खेल भावना को ठेस पहुंचाना नहीं है, बल्कि वहां की स्थिति को बताना है।
ग्रीन पार्क के बाहर खूब बिकी टीशर्ट, तिरंगा और टोपी
ग्रीन पार्क के बाहर टीशर्ट, तिरंगा और टोपी की खूब बिक्री हुई। भारतीय टीम की टी शर्ट दो सौ रुपये, छोटा तिरंगा सौ तो बड़ा दो सौ रुपये और टोपी सौ रुपये में बिकी। इसके अलावा तिरंगा कलर का टैटू 50 रुपये में बनाया गया। सिर पर बांधी जाने वाली तिरंगा पट्टी 20 रुपये, तिरंगा बैंड 10 रुपये में बिका। दर्शक मैच से पहले स्टेडियम के बाहर लगी दुकानों पर ये सब खरीदते देखे गए। सबसे ज्यादा छोटे बच्चों, स्कूली छात्र-छात्राओं ने टी शर्ट, टोपी व तिरंगा खरीदे। मैच देखने कन्नौज, उन्नाव, फर्रुखाबाद, गुरसहायगंज सहित अन्य जिलों से भी युवा आए थे।