आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दुबई में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को शिकस्त देते हुए ट्रॉफी पर तीसरी बार कब्जा किया। भारतीय टीम की इस शानदार जीत के बाद कानपुर में क्रिकेट प्रेमियों की खुशी और उत्साह दोगुना हो गया। भारत की जीत के बाद लोग देर रात हाथों में तिरंगे झड़े और अपने पसंदीदा खिलाड़ी की तस्वीरें लेकर सड़क पर उतर आए। भारतीय टीम के प्रशंसकों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।
गोविंद नगर, किदवई नगर, शास्त्री नगर, पांडू नगर, नवाबगंज, हर्ष नगर, बिरहाना रोड, फूलबाग, कल्याणपुर, बर्रा, श्याम नगर समेत अन्य इलाकों में लोगों ने जीत का जश्न मनाया।