फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: मैच रेफरी ने किया तीन बार निरीक्षण, फिर तीसरे दिन का खेल भी हुआ रद्द, मायूस होकर लौटे दर्शक

Sun, 29 Sep 2024 05:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
टेस्ट मैच - फोटो : अमर उजाला
ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत व बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में बारिश से आउटफील्ट गीली होने के कारण तीसरे दिन का खेल भी नहीं हो सका। सुबह से तीन बार मैच रेफरी जेफ क्रो ने मैदान के अंपायरों व पिच क्यूरेटर के साथ निरीक्षण करने के बाद दोपहर को दो बजे तीसरे दिन का खेल भी रद्द कर दिया। ऐसे में अब सिर्फ दो ही दिन का खेल बाकी बचा है, इससे मैच के ड्रा होने के आसार भी अधिक हो गए हैं।

वहीं दूसरे टेस्ट मैच में तीन दिनों में से सिर्फ पहले ही दिन केवल दो सत्र का खेल हुआ था, जिसमें बांग्लादेश ने 35 ओवर तक बल्लेबाजी की थी। ऐसे में यदि मैच ड्रा होता है तो भारत के विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह बेहद कठिन हो गई है। क्योंकि, अब भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में जगह बनानी है तो उसे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रमश: तीन व पांच टेस्ट मैचों में से पांच को जीतना बेहद जरूरी है। वहीं, तीसरा दिन छुट्टी का होने के चलते सभी स्टैंड दर्शकों से भरे हुए थे। लेकिन, मैच रेफरी के मैच रद्द होने की घोषणा के बाद दर्शकों के चेहरे पर मायूसी छा गई।
विज्ञापन

2 of 5
टेस्ट मैच - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले तीसरे दिन सुबह से ही मौसम साफ था, ऐसे में दर्शकों को पूरी उम्मीद थी कि मैच जरूर होगा। लेकिन, शनिवार को हुई बारिश के कारण ग्रीन पार्क की आउटफील्ट कई स्थानों पर गीली थी। ऐसे में मैच रेफरी जेफ क्रो ने सुबह दस बजे पिच और 30 यार्ड का जायजा लिया और कई स्थानों पर आउटफील्ट अधिक गीली मिली। ऐसे में मैच रेफरी में दोपहर 12 बजे फिर से निरीक्षण करने की घोषणा की। इस बीच लगातार मैदान कर्मियों की ओर से आउटफील्ट को सुखाने का काम जारी रहा।
विज्ञापन

3 of 5
टेस्ट मैच - फोटो : अमर उजाला
फिर मैच रेफरी ने मैदान के अंपायरों के साथ दोपहर 12 बजे भी निरीक्षण किया। लेकिन, फिर से उन्हें आउटफील्ट कई स्थानों पर गीली मिली। इसके बाद उन्होंने दोपहर 2 बजे निरीक्षण की बात कही। इस बीच मैच की आस लगाए हुए दर्शकों का उत्साह नहीं कम हुआ और वह पूरे उत्साह के साथ मैदान पर डटे रहे। इसके बाद दोपहर 2 बजे मैच रेफरी ने मैदान के दोनों अंपायरों व पिच क्यूरेटर के साथ तीसरी पर निरीक्षण किया और मैदान फिर भी खेलने लायक नहीं होने पर तीसरे दिन का खेल रद्द करने की घोषणा कर दी।

4 of 5
टेस्ट मैच - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में सुबह नौ बजे से बैठे दर्शकों में पूरी तरह से मायूसी छा गई। जबकि, 27 सितंबर को प्रारंभ हुए दूसरे टेस्ट मैच में पहले ही दिन सिर्फ दो सत्र का खेल हुआ था। जिसमें बांग्लादेश की टीम ने 35 ओवर में तीन विकेट पर 107 रन बनाए थे। जबकि उसके दो बल्लेबाज मोमिनुल हक 40 रन व मुश्तिफिकर रहीम 6 रन नाबाद लौटे थे। जबकि, पहले दिन सलामी बल्लेबाज जाकिर हुसैन 0, शादमान इस्लाम 24 और कप्तान नजमुल हसन शांतो 31 रन बनाकर आउट हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टेस्ट मैच - फोटो : अमर उजाला
गेंदबाजी में भारत की ओर से आकाशदीप ने 34 रन देकर दो व आर अश्विन ने 22 रन देकर एक विकेट हासिल किया है। अश्विन बंगलादेश के खिलाफ सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बनने से केवल दो कदम दूर हैं, वहीं दुनिया के शीर्ष ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी एक विकेट लेकर अपने 300 विकेट पूरे कर लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें