फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND A vs AUS A: श्रेयस और प्रियांश ने बनाए शतक, भारत ए 171 रन से जीता मैच

Wed, 01 Oct 2025 11:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ग्रीनपार्क में हुए पहले वनडे मैच में भारत ए ने 413 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ए टीम 242 पर सिमटी। प्रभसिमरन, रियान व आयुष ने अर्धशतक बनाए। निशांत सिंधु ने चार विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
1 of 8
मैन ऑफ द मैच बने श्रेयस अय्यर को चेक देते मैच ट्रैफिक कर्नल संजय वर्मा, अंपायर तन्मय व अन्य सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ग्रीनपार्क में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ए ने 171 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। कप्तान श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने शतक बनाए। भारत-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 413 रनों का रिकॉर्ड स्कोर बनाया। वहीं ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 33.1 ओवर में 242 रन पर सिमट गई। टीम से मैकेंजी हार्वे ने 68 और विल सदरलैंड ने 50 रन बनाए। भारत-ए की ओर से गेंदबाजी में निशांत सिंधु ने चार विकेट अपने नाम किए।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत-ए टीम के ओपनर प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने धमाकेदार शुरूआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 20.3 ओवर में 135 रनों की शतकीय साझेदारी की। इस जोड़ी को टॉम स्ट्रैकर ने प्रभसिमरन को लैचन शॉ के हाथों कैच कराकर तोड़ा। प्रभसिमरन ने 53 गेंदों में छह चौकों व दो छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर ने आते ही चौके और छक्के लगाए। इसी बीच शतकीय पारी खेलने वाले प्रियांश आर्या छक्का मारने के प्रयास में बाउंड्री पर खड़े कूपर कोनोली को कैच दे बैठे।

 
विज्ञापन

2 of 8
ग्रीनपार्क वनडे मैच - फोटो : अमर उजाला
आउट होने से पहले प्रियांश ने 84 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्कों की मदद से 101 रन की शतकीय पारी खेली। इसके बाद आए रियान पराग ने तेजी से रन बढ़ाना शुरू किया। वहीं दूसरे छोर पर अय्यर ने भी 50 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 91 गेंदों में 132 रन की शतकीय साझेदारी हुई। 307 रनों के स्कोर पर रियान के रूप में तीसरा विकेट गिरा। टॉड मर्फी की गेंद पर उनका कैच जैक फ्रेजर ने पकड़ा।
विज्ञापन

3 of 8
ग्रीनपार्क वनडे मैच - फोटो : अमर उजाला
रियान ने 42 गेंदों पर पांच चौके व पांच छक्के लगाए। इसी बीच अय्यर ने 79 गेंदों पर 10 चौकों व चार छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। अय्यर की पारी का अंत लियान स्कॉट ने किया, उनका कैच बाउंड्री पर मैकेंजी हार्वे ने लपका।

 

4 of 8
ग्रीनपार्क वनडे मैच - फोटो : अमर उजाला
श्रेयस ने आउट होने से पहले 83 गेंदों में 110 रन की पारी खेली। इसके बाद आए आयुष बडोनी ने 27 गेंदों में 50 रन बनाए। विल सदरलैंड की गेंद पर उनका कैच लियाम ने पकड़ा। तो अगली गेंद पर विल सदरलैंड ने सूर्यांश को लैचन शॉ के हाथों कैच करवाकर आउट किया। रवि विश्नोई ने एक व निशांत सिंधु ने 11 रन बनाकर नाबाद रहते हुए टीम के स्कोर को 50 ओवर में 413 रनों तक पहुंचाया।
विज्ञापन

5 of 8
श्रेयस अय्यर - फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया-ए की ओर से विल सदरलैंड ने दो, टॉम स्ट्रैकर, लियाम स्कॉट, टॉड मर्फी और तनवीर सांघा ने एक-एक विकेट लिया। भारत के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया-ए की टीम शुरुआत से तेज खेलने के चक्कर में अपने विकेट निरंतर अंतराल पर गंवाती रही।
विज्ञापन

6 of 8
ग्रीनपार्क वनडे मैच - फोटो : अमर उजाला
पूरी टीम 33.1 ओवर में मात्र 242 रनों का आउट हो गई। आस्ट्रेलिया-ए की तरफ से ओपनर मैकेंजी हार्वी ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। कप्तान विल सदरलैंड 50 रन बनाकर आखिरी बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे।
विज्ञापन

7 of 8
प्रियांश आर्या - फोटो : अमर उजाला
इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा लैचन शॉ ने 45, कूपर कोनोली ने 33, जेक फ्रेजर ने 23 रन बनाए। शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक भी न छू सका। भारत-ए की ओर से निशांत सिंधु ने 6.1 ओवर में 50 रन देकर चार विकेट लिए।
विज्ञापन

8 of 8
ग्रीनपार्क वनडे मैच - फोटो : अमर उजाला
यह चारों विकेट उन्होंने विरोधी बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड कर झटके। वहीं, रवि विश्नोई ने दो, युद्धवीर सिंह, गुरजपनीत, सिमरजीत सिंह, आयुष बडोनी एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें