फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों में धार्मिक स्थलों पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, इंटरनेट पर रोक

Sat, 09 Nov 2019 01:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
आधा पर फैसले से पहले मुस्तैद पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
अयोध्या पर सर्वोच्च न्यायालय का शनिवार को फैसला आने की जानकारी के साथ ही प्रदेश में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों में धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। चित्रकूट में रामघाट पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
देर रात वाहनों की तलाशी ली गई - फोटो : amar ujala
बांदा, हरदोई, उन्नाव, फतेहपुर, हमीरपुर, कन्नौज, महोबा, फर्रुखाबाद, इटावा, जालौन सहित सभी जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर है। सभी जिलों में किसी तरह की अप्रिय घटना न होने देने की ताकीद की गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। कानपुर सेंट्रल सहित सभी जिलों में रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों को ध्यान रखते हुए 24 घंटे के लिए इंटरनेट की सेवाएं भी बाधित कर दी गई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
धार्मिक स्थलों पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : amar ujala
डीजीपी व अन्य उच्च अधिकारियों ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर प्रदेश के जिलों, रेंज व जोन में तैनात अधिकारियों व जिलों के सोशल मीडिया सेल में तैनात अधिकारियों को सोशल मीडिया पर विशेष निगाह रखने और सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

 

4 of 5
धार्मिक स्थलों पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : amar ujala
अयोध्या मसले पर फैसले को लेकर पुलिस, प्रशासन समेत शहर की सभी खुफिया एजेंसियां हाईलेवल पर सक्रिय कर दी गई हैं। जिसे लेकर खुफिया विभाग शहर के कुछ संदिग्ध इलाकों की रिपोर्ट आलाधिकारियों को न भेज सीधे शासन को भेज दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धार्मिक स्थलों पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : amar ujala
शासन स्तर से इसकी रिपोर्ट मांगे जाने पर अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। अयोध्या मसले पर फैसले को लेकर प्रशासन हर स्तर पर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आईबी, मिलेट्री इंटेलीजेंस, एलआईयू और पुलिस की खुफिया विभाग शहर के सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों की जानकारियां जुटा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें