उत्तर प्रदेश के सबसे चर्चित थीम पार्क बिठूूर स्थित ब्लू वर्ल्ड के मालिक प्रवीण मिश्रा पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसा है। मंगलवार को शहर में उनके चार ठिकानों पर 50 से ज्यादा अफसरों ने एक साथ धावा बोला। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी सामने आई है। अफसरों ने सभी परिसरों से मिले दस्तावेजों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
2 of 4
जांच करते अधिकारी
अपर आयकर आयुक्त (रेंज-6) एनके नेब के निर्देश पर अफसरों की चार टीमें दोपहर करीब दो बजे इनके प्रतिष्ठानों पर पहुंचीं। आयकर अफसरों ने व्यवसायी प्रवीण मिश्रा के जिन चार ठिकानों को निशाना बनाया उनमें बिठूर स्थित थीम पार्क ब्लू वर्ल्ड, माल रोड स्थित होटल गीतिका और काकादेव में दो ठिकाने अस्थाना गेस्ट हाउस स्थित ऑफिस शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 4
जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
प्रवीण मिश्रा काकादेव स्थित हेड ऑफिस से ही अपने पूरे कारोबार का संचालन करते हैं। अफसरों ने इन कार्यालयों को अपने कब्जे में ले लिया है। हर दस्तावेज की सघन जांच की जा रही है। बड़ी संख्या में संदिग्ध दस्तावेज जब्त भी किए गए हैं। कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क और ऑफिस स्टाफ के लैपटॉप भी कब्जे में ले लिए हैं।
शुरुआती जांच में बड़ी टैक्स चोरी के सबूत हाथ लगे है। अफसरों को इनके ठिकानों पर कैश होने की भी सूचना मिली थी लेकिन किसी परिसर से अभी तक कोई बड़ी बरामदगी नहीं हुई है। अफसर कैश की तलाश में जुटे हैं।