फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग की छापेमारी से प्रदेश में मचा हड़कंप, छह जिलो में अभी भी जारी हैं छापे

Thu, 17 Jan 2019 02:22 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

income tax raid up
विज्ञापन
1 of 6
एसपीएम हॉस्पिटल

आयकर विभाग ने गुरुवार यूपी के कानपुर सहित अन्य छह जिलाें में छापेमारी की तो कारोबारियों में खलबली मच गई। इस बार आयकर विभाग की 8 टीमों ने डॉक्टरों व अस्पतालों को निशाने पर लेकर छापे डाले हैं। आयकर विभाग की 8 टीमों ने सुबह 8 बजे से एक साथ सभी ठिकानों पर छापे मारे। अचानक हुई इस कार्रवाई से प्रदेश भर में हड़कंप मचा हुआ है।
 

विज्ञापन

आठ टीमों ने प्रदेश में एक साथ चिह्नित डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू की

2 of 6
आयकर की छापेमारी

विभाग के सूत्रों की माने तो आयकर अधिकारियों को डॉक्टरों और अस्पतालों के पास अघोषित आय और बिना सरकारी जानकारी दिए निवेश की सूचना मिली थी। जिसके बाद से आठ डॉक्टर और उनके अस्पताल इनकम टैक्स टीम के निशाने पर थे। टीम को लेखा पुस्तकों में भी छेडख़ानी के संकेत मिले हैं। गुरुवार सुबह आयकर विभाग की आठ टीमों ने प्रदेश में एक साथ चिह्नित डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू की।जिसके बाद प्रदेश भर के कारोबारियों में दहशत का माहोल है।
 

विज्ञापन

आयकर विभाग ने गुरुवार को छापा मारा

3 of 6
एसपीएम हॉस्पिटल में छापेमारी

इन सभी डॉक्टरों के बारे में आयकर की टीमें काफी दिनों से जानकारी जुटा रही थीं। पर्याप्त जानकारी होने के बाद आयकर विभाग ने गुरुवार को छापा मारा। प्रधान निदेशक आयकर जांच अमरेंद्र कुमार के निर्देशन में सभी स्थानों पर सहायक निदेशक ने कार्रवाई शुरू की। कानपुर जिले के कल्याणपुर स्थित एसपीएम हॉस्पिटल में भी इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है। टीम सुबह से जरूरी कागजात के साथ लेखा जोखा जांच रही है। लखनऊ के चरक हॉस्पिटल में छापे मारी जारी है। 

सुबह 8 बजे एक साथ टीमों ने छापा मारने की कार्रवाई शुरु की

4 of 6
छापेमारी

एससपीएम की लखनऊ स्थित ब्रांच पर भी टीम ने छापा मारा है। किसी को कानो कान खबर न हो इसलिए सुबह 8 बजे एक साथ टीमों ने छापा मारने की कार्रवाई शुरु की है। लखनऊ के एक हास्पिटल, मुरादाबाद की एक पैथालॉजी, मेरठ के न्यूरो फिजिशियन, नोएडा के एक हास्पिटल के दो डॉक्टरों के यहां छापा मारा गया है। हापुड़ में एक सरकारी हास्पिटल के डॉक्टर के यहां भी आयकर टीम ने कार्रवाई की है। इन सभी जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई अभी जारी है।
 

विज्ञापन

दो डॉक्टर भाइयों के घरों और हास्पिटल में छापे मारे थे

5 of 6
छापेमारी

कानपुर में 30 नवंबर को आयकर विभाग ने दो डॉक्टर भाइयों के घरों और हास्पिटल में छापे मारे थे। छापों में दोनों ही आवासों से आयकर विभाग को बंद हो चुकी करंसी हासिल हुई थी। मामले में आयकर विभाग ने दोनों प्रकरण में मुकदमा दर्ज किया था। इसी छापे से जोड़ते हुए एक रीयल इस्टेट कारोबारी के यहां भी छापा मारा गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके यहां हुई है छापेमारी

6 of 6
छापेमारी करती टीम
डॉ. महेश चंद्र शर्मा, एसपीएम हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर, कानपुर। डॉ. महेश चंद्र शर्मा, एसआइपीएस हास्पिटल, लखनऊ। डॉ. रतन कुमार सिंह, चरक हास्पिटल लखनऊ। डॉ. प्रेम कुमार खन्ना, जेपीएमसी पैथ लैब, मुरादाबाद। डॉ. भूपेंद्र सिंह न्यूरो फिजिशियन मेरठ। डॉ. राजीव मोटवानी, नियो हास्पिटल नोएडा। डॉ. गुलाब गुप्ता, नियो हास्पिटल, नोएडा। डॉ. अंकित शर्मा, जीएस मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल, पिलखुआ, हापुड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें