फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बना ‘कातिल’: चरित्र पर शक...उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, नजारा देख कांपने लगी थी कबूतरी, जानें पूरा मामला

Sat, 06 May 2023 07:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 8
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र के शेषा सुबकरा गांव की कबूतरी की उम्र महज 12 साल की है। जब उसने आधी रात को मां श्यामपति के चिल्लाने की आवाज सुनी, तो उसकी नींद टूटी। सामने का नजारा देख वह सिहर गई। पूरा शरीर उसका कांपने लगा और पिता को रक्तरंजित कुल्हाड़ी लिए देखा, तो कोने में दुबक गई।

इसके बाद वह चुपचाप निकलकर पड़ोस में रहने वाले दादा के घर पहुंची। उसने चिल्ला चिल्लाकर दरवाजा खुलवाया, तो यह सुनकर आसपास के लोगों की भी नींद खुल गई। पूरे घटनाक्रम में लगभग एक घंटे तक मौजूद सभी लोगों की घिग्गी बंधी रही। सभी सन्न थे कि आखिर लालचंद्र इतनी बड़ी घटना को कैसे अंजाम दे दिया।

कबूतरी के दादा हरिशचंद्र ने बताया कि लगभग दस मिनट तक वह कांपती हुई, गोद में चिपकी रही। उसके गले से बोल नहीं निकल रहे थे। हाथ के इशारे से अपने घर की ओर जाने के लिए कहा। वहां पहुंचकर देखा तो सब सन्न रह गए। इसी बीच कुल्हाड़ी लिए हत्यारा छोटे बेटे को गोद में लेकर भागने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन

2 of 8
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
गर्दन पर किए तीन-चार वार
तभी सभी ने उसे दबोच लिया। किसी तरह उसकी गोद में मासूम को छुड़ाकर बचाया। आशंका जताई गई कि भागते समय आरोपी अपने को बचाने के लिए गोद में लिए मासूम को भी ढाल बनाकर मार सकता था। परिजनों के अनुसार हत्यारोपी ने पत्नी के गले में कम से कम तीन-चार वार किए हैं।
विज्ञापन

3 of 8
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद बेटी कबूतरी का हाल बेहाल
मृतका का पति लालचंद्र निषाद नदियों से निकाली जाने वाली बालू के कार्य में मजदूरी का काम करता है। परिवार के सभी सदस्य खुशहाली से अपना जीवन व्यतीत करते थे। गुरुवार की रात्रि हुए हादसे के बाद मृतका की पुत्री कबूतरी व उसके दो पुत्रों का हाल बेहाल है।

4 of 8
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आखिर इतनी बड़ी घटना कैसे कर सकता है
पड़ोसी भी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी घटना को अंजाम लालचंद्र ने कैसे दे दिया। पोस्टमार्टम हाउस में भी मृतका के परिजन घटना को लेकर सहमे नजर आए। वह घटना के बारे में ठीक से बता भी नहीं पा रहेहैं। पुलिस ने गृह कलेश व चरित्र पर शक की बात बताई है।
विज्ञापन

5 of 8
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
भाई बोला-लालचंद्र का चल रहा था इलाज
उसे भी परिजन ठीक से पचा नहीं पा रहे हैं। हत्यारे के भाई हरिशचंद्र का दावा है कि चरित्र पर शक की बात की जानकारी नहीं है, लेकिन लालचंद्र का इलाज जरूर चल रहा था। गृह कलेश तो सभी घरों में कुछ चलता रहता है। उसने ऐसा क्यों किया है, स्पष्ट रूप से कहना मुश्किल है।
विज्ञापन

6 of 8
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
गृह क्लेश और चरित्र पर शक के चलते मारा
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ राजकमल व थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह शुक्रवार तड़के ही पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। हत्यारोपी को कुल्हाड़ी समेत गिरफ्तार कर थाने भेज दिया गया। अपर एसपी ने बताया कि हत्याकांड को गृह क्लेश व महिला के चरित्र पर शक के चलते अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

7 of 8
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
बड़ा भाई बोला- मानसिक संतुलन नहीं था सही
हत्यारे के बड़े भाई हरिशचंद्र ने बताया कि हत्यारे लालचंद निषाद का कई दिनों से मानसिक संतुलन सही नहीं था। जिसको लेकर उसका इलाज भी हो रहा था। आज भी घर में दवाएं रखी हुई हैं। मृतका का मायका रुपौली गांव में है। लगभग 20 साल उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

8 of 8
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्री व तीन पुत्र हैं। इस संबंध में मृतका के पिता रगौली निवासी विभई निषाद ने दामाद लालचंद्र पर बेटी श्यामपति की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अक्सर हत्यारा दामाद उसकी बेटी को प्रताड़ित करता था। चरित्र पर शक वाली बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें