फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास की चाह रखने वालों के लिए जरूरी खबर, 4800 फ्लैटों के लिए आवेदन का अंतिम दिन कल

Tue, 26 Feb 2019 05:04 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कानपुर में शताब्दी नगर में प्रस्तावित 4800 फ्लैटों के आवेदन के लिए आवेदकों की खासी भीड़ उमड़ रही है। योजना के फ्लैटों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 27 फरवरी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
इसके चलते सोमवार को केडीए परिसर समेत एचडीएफसी बैंक की शाखाओं में लोगों की लाइनें लगीं रहीं। पहले चरण में पीएम आवास के 6546 फ्लैटों का ड्रा निकलने के बाद से ही लोगों के बीच दो लाख रुपये में फ्लैट मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
इसके चलते पीएम आवास की सभी योजनाओं में बड़ी संख्या में आवेदन हो रहे हैं। मंगलवार के साथ ही बुधवार को अंतिम दिन की संभावित भीड़ को देखते हुए केडीए अधिकारियों ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

4 of 5
डेमो पिक
अक्सर लोग केडीए परिसर स्थित एचडीएफसी बैंक के काउंटर में ही फार्म लेने-जमा कराने पहुंचते हैं। इसलिए माइक और लाउड स्पीकर से बैंक की अन्य शाखाओं से फार्म लेने और वहीं जमा करने की घोषणा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
केडीए अधिकारियों के मुताबिक एचडीएफसी बैंक की किसी भी शाखा से आवेदन फार्म लिए जा सकते हैं और पांच हजार रुपये के डिमांड ड्राफ्ट के साथ वहीं जमा किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें