फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन का खेल: यूपी-एमपी की सीमा पर अवैध खनन को लेकर आधी रात को गरजी बंदूकें, मच गया कोहराम

Sun, 17 Feb 2019 07:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
यूपी-एमपी की सीमा से निकली उर्मिल नदी में अवैध बालू खनन को लेकर शनिवार की आधी रात को महोबा के श्रीनगर में जमकर बंदूकें गरजीं। करीब आधा घंटे तक यूपी और एमपी के खदान संचालकों व उनके गुर्गों के बीच आधा घंटे तक हवाई फायरिंग होने से दहशत फैल गई।

 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
बालू भरने के काम में लगे मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर मध्यप्रदेश पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। यूपी एमपी की सीमा से निकली उर्मिल नदी में महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के ज्योरइया और मध्यप्रदेश के खिरी घाट में बालू का खनन होता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
दोनों ओर बालू के डंप लगे है। शनिवार की रात उर्मिल नदी में एक दूसरे की सीमा पर बालू भरने को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष द्वारा मजदूरों को खदेड़े जाने और ट्रैक्टर पंचर किए जाने के बाद ज्योरइया घाट के गुर्गों ने दूसरे पक्ष के मजदूरों को खदेड़ दिया, जिससे मामला बढ़ गया।

 

4 of 5
डेमो
दोनों पक्षों के लोग असलहे लेकर घाट पर पहुंच गए। इस दौरान करीब आधा घंटे तक फायरिंग हुई। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। मजदूरों में फायरिंग से भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मध्यप्रदेश के मलहरा थाना पुलिस को दी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
मामले की जांच कर रहे मलहरा थाने के एसआई केएस ठाकुर का कहना है कि बालू खदान में विवाद होने की सूचना मिली है। पूरी जांच कराई जा रही है। वहीं थानाध्यक्ष श्रीनगर बलजीत सिंह का कहना है कि उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। मामला मध्यप्रदेश से जुड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें