फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खनन का खेल' सपा के एमएलसी रमेश ने खनन की अवैध कमाई ऐसी जगह लगाई, जांच के बाद उड़े CBI के होश

Wed, 30 Jan 2019 08:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- सीबीआई को जांच के दौरान दोनों भाइयों रमेश और दिनेश मिश्रा के खिलाफ मिले साक्ष्य
- सीबीआई के बुलाने पर पूछताछ में नहीं पहुंचे दोनों भाई
विज्ञापन
1 of 5
सपा सरकार में एमएलसी रहे रमेश मिश्रा
हमीरपुर के खनन घोटाले में फंसे सपा के एमएलसी रमेश मिश्रा और उनके भाई दिनेश मिश्रा ने अरबों की अवैध कमाई की है। इस कमाई को दोनों भाइयों ने फिल्म फाइनेंस, प्रापर्टी, सोना के साथ ही स्टोन क्रसर में लगाया है। दोनों भाइयों का अंदेशा था कि कभी भी जांच एजेंसियां खनन मामले में जांच कर सकती है, इसलिए अधिकांश धंधे दूसरों के नाम पर कर रहे थे। सीबीआई की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
इसके कुछ सबूत भी सीबीआई के हाथ लगे हैं। सीबीआई सूत्रों का कहना है कि हाथ लगे सबूतों के आधार पर सोमवार को एमएलसी को पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया गया था, लेकिन वे प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुए। एमएलसी रमेश मिश्रा और उसके भाई दिनेश किदवई नगर के ब्लॉक में रहते हैं। दोनों भाइयों का नाम हमीरपुर में मौरंग के अवैध खनन में सामने आया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
पिछले दिनों सीबीआई ने दोनों भाइयों के घरों को खंगाला था। टीम ने दोनों के घरों और एमएलसी के हमीरपुर स्थित दफ्तर व घर की भी छानबीन की थी। सीबीआई ने हमीरपुर की तत्कालीन डीएम बी चंद्रकला, एमएलसी व उनके भाई समेत कई लोगों के खिलाफ वहां रिपोर्ट कराई थी। सीबीआई अफसरों ने सभी आरोपियों और उनके परिजनों को पूछताछ के लिए सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय, लखनऊ में तलब किया था।

 

4 of 5
डेमो पिक
उनके वकील ने अफसरों को बताया था कि रमेश मिश्रा विधान पषिद की बैठक में गए हैं। इसलिए निदेशालय नहीं पहुंच सके हैं। हालांकि रमेश मिश्रा के मुनीम समेत कई लोग लखनऊ पहुंचे थे। इनसे पूछताछ भी हुई। रमेश मिश्रा और उनसे जुड़े काकादेव इलाके में रहने वाले एक परिवार ने शहर के दक्षिणी इलाके में करोड़ों की जमीन खरीद रखी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
एमएलसी रमेश मौदाहा के इमलिया गांव का रहने वाला है। पिता कुंवर बहादुर मिश्रा शिक्षक थे, जो बाद में मौदाहा से विधायक चुने गए थे। चार भाइयों में रमेश सबसे छोटा है। बड़े भाई खेती-बाड़ी करते हैं। उनसे छोटा दिनेश रमेश के साथ कारोबार करता है। एमएलसी रमेश मिश्रा सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति का करीबी था। इसी के चलते अवैध खनन के सिंडिकेट में शामिल हो गया था। मामला तत्कालीन सपा सरकार में भी उछला था, लेकिन सत्ता के दबाव में दब गया था। भाजपा सरकार के आने के बाद सीबीआई सक्रिय हुई और पूरा मामला खुल गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें