फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली खाने के हैं शाैकीन ताे अापकाे सावधान रहने की जरूरत है, अापकी एक गलती अाैर...

Sat, 21 Apr 2018 08:09 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
अगर अापकाे मछली खाना हद से ज्यादा पसंद है अाैर कभी कभी इसे शिकार के ताैर पर भी अाप इंज्वाय करते हैं ताे अापकाे सावधान रहने की जरूरत है। क्याेंकि अापकी एक गलती अाैर अाप मछली की जगह जेल की हवा खाने के लिए मजबूर हाे जाएंगे। जानिए क्या है पूरा मामला। 
 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
यूपी के महाेबा स्थित चंद्रावल बांध में विस्फोटक का उपयोग कर मछली का शिकार कर रहे चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ठेकेदार की सूचना पर पुलिस ने मौके से एक युवक को पकड़ लिया जबकि तीन लोग भागने में सफल रहे। पकड़े गए युवक के पास विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
तहसील चरखारी के ग्राम चंद्रावल बांध में क्षेत्र के असरदार लोग काफी दिनों से मछली का अवैध शिकार कर रहे है। शुक्रवार को विस्फोटक सामग्री का उपयोग कर मछली का शिकार कर रहे लोगों की सूचना ठेकेदार सरदार साहनी ने खरेला पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष बृजेश बहादुर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
पुलिस ने बांध से विस्फोटक, डेटोनेटर, मछली व अन्य उपकरण बरामद किए है। मौके से ग्राम पहाड़ी निवासी रामेश्वर राजपूत को पकड़ लिया जबकि भगत सिंह, अनिरुद्ध सिंह व बालकिशन मौके से फरार हो गए। ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें