फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेसमेंट के औसत पैकेज में भी टॉप पर आईआईटी कानपुर

Tue, 01 Jan 2019 01:45 PM IST
शिखा पांडेय हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विज्ञापन
प्लेसमेंट के मामले में आईआईटी कानपुर बीते दो सालों से टॉप पर तो है ही पर औसत पैकेज के मामले में भी संस्थान देश के सभी आईआईटी से काफी आगे है। सत्र 2018-19 के पहले फेज के आंकड़े बताते हैं कि यहां का औसत पैकेज 15 लाख रहा है। ज्यादातर छात्रों को 12 से 20 लाख तक के पैकेज मिले हैं। 
विज्ञापन


 दूसरे नंबर पर आईआईटी मुंबई है। यहां का औसत पैकेज 13.2 लाख रहा। तीसरे पर आईआईटी मद्रास का 12.5 और चौथे पर आईआईटी दिल्ली का 12.2 लाख औसत पैकेज रहा। आईआईटी कानपुर के उप निदेशक प्रो. मणिंद्र अग्रवाल बताते हैं कि पिछले कुछ साल में आईआईटी का ग्राफ तेजी से ऊपर उठा है। प्लेसमेंट के इन आंकड़ों से साफ हो रहा है कि संस्थान कई मामलों में तेजी से विकास कर रहा है। उम्मीद है कि यह उपलब्धि नए साल में भी कायम रहेगी।

वहीं, आईआईटी के प्लेसमेंट पैकेज के आंकड़े बताते हैं कि करोड़ों का पैकेज पाने वाले छात्रों की संख्या बेहद कम होती है। ऐसे में वे छात्र जो साधारण इंजीनियरिंग कॉलेजों से बीटेक-एमटेक करते हैं, उन्हें ऐसी खबरें देखकर मायूस नहीं होनी चाहिए। पहले फेज के आंकड़ों के मुताबिक हजार-पंद्रह सौ छात्रों में सात से दस छात्रों को ही करोड़ों या इसके आसपास का पैकेज मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर
नए संस्थान दे रहे पुराने संस्थानों को टक्कर
आंकड़ों से ये भी पता चलता है कि नए आईआईटी बड़े पैकेज के मामले में भले ही पुराने आईआईटी की बराबरी न कर पा रहे हों, लेकिन औसत प्लेसमेंट में अब वे भी पुराने आईआईटी से बहुत ज्यादा पीछे नहीं रह गए हैं। आईआईटी गांधीनगर, आईआईटी इंदौर, आईआईटी मंडी और आईआईटी बीएचयू ने सभी पुराने आईआईटी को कड़ी टक्कर दी है। इनमें औसत पैकेज 10 लाख रुपये सालाना रहा जबकि शेष नए आईआईटी में भी छात्रों को औसत प्लेसमेंट पैकेज सात से 9.10 लाख रुपये सालाना तक ही ऑफर हुए हैं।     

मिलने वाला औसत पैकेज
संस्थान            औसत पैकेज (रुपये में)

आईआईटी कानपुर        15 लाख
आईआईटी मुंबई           13.2 लाख
आईआईटी मद्रास         12.5 लाख
आईआईटी दिल्ली        12.2 लाख
आईआईटी रुड़की        12 लाख
आईआईटी गुवाहाटी       11.7 लाख
आईआईटी खड़गपुर       11.5 लाख
आईआईटी पटना        10.07 लाख
आईआईटी धनबाद        10 लाख
आईआईटी बीएचयू        10 लाख
आईआईटी गांधीनगर         10 लाख
आईआईटी मंडी               10 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें