तकनीकी तौर पर सबसे मजबूत कहे जाने वाले आईआईटीयंस को ही हैकरों ने चुनौती दे डाली। रविवार को एक हैकर ने आईआईटी कानपुर में स्पोर्ट्स फेस्टिवल कराने वाली टीम ‘उद्घोष’ का फेसबुक पेज हैक कर लिया। हैकर ने उद्घोष टीम के एक सदस्य को कॉल करके 7500 रुपये की डिमांड भी की। हालांकि जवाब सुनने से पहले ही फोन कट हो गया। हैकर ने कहा कि अगर वह 7500 रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए दे देगा तो फेसबुक पेज उनके हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
आईआईटी उद्घोष का फेसबुक पेज हैक, मांगे 7500 रुपये
इस फेसबुक पेज पर करीब दो लाख लाइक्स थे। हैकर ने पेज को संचालित करने वाले एडमिन ग्रुप को एक-एक करके पेज से रिमूव कर दिया और पूरा पेज अपने कब्जे में कर लिया। इसकी जानकारी होते ही आईआईटीयंस के बीच खलबली मच गई।
विज्ञापन
3 of 5
आईआईटीयंस ने आईबी और यूपी पुलिस से मांगी मदद
टीम उद्घोष ने इसकी जानकारी कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के विशेषज्ञों और इंस्टीट्यूट के साइबर एक्सपर्ट को दी। विशेषज्ञों ने घंटों की मशक्कत के बाद हैकर को ट्रेस कर लिया। आईआईटी के साइबर एक्सपर्ट और कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप शुक्ला ने बताया कि हैकर हैदराबाद का रहने वाला है। उसे ट्रेस किया जा चुका है। उसकी पूरी डिटेल हैदराबाद की साइबर सेल को दी जा चुकी है। यूपी पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो से भी मदद मांगी गई है। कल तक आरोपी को गिरफ्तार किया जा सकता है।
4 of 5
जवाब सुनने से पहले ही फोन कट हो गया
वेबसाइट भी हो चुकी है हैक
पिछले साल ही जेएनयू, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी सहित देश के कई बड़े शिक्षण संस्थानों की वेबसाइट पाकिस्तान और चीन के हैकरों ने हैक कर ली थी। इनमें एक वेबसाइट आईआईटी कानपुर द्वारा संचालित एनपीटेल भी था। जिसके जरिए आईआईटी के विशेषज्ञ ऑनलाइन कोर्स कराते हैं।
प्रोफेशनल नहीं है हैकर
प्रो. शुक्ला ने बताया कि हैकर ने केवल 7500 रुपये की डिमांड की है। उसके द्वारा हैक किए जाने के तरीके से मालूम चल रहा है कि वह प्रोफेशनल नहीं है। ऐसे में उसे ट्रेस करना आसान था और अब आईबी की मदद से जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।