फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतराग्नि के आखिरी दिन जश्न में डूबा आईआईटी, बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी पर लड़कियों ने लगाए ठुमके

Sun, 20 Oct 2019 08:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
अंतराग्नि में आखिरी दिन खेली होली - फोटो : अमर उजाला
अन्तराग्नि का अंतिम दिन जोश और उत्साह से लबरेज रहा। आखिरी दिन नुक्कड़ नाटक के फाइनल्स के साथ शुरू हुआ, जिसमें प्रसिद्ध कलाकारों दर्शन जरीवाला, आंज्जन श्रीवास्तव और राजेश कुमार जज की भूमिका निभाई। अंतराग्नि आइडल और जिटबर्ग नृत्य प्रतियोगिता में भी ऊर्जा से भरे हुए फाइनल प्रदर्शनों को देखा गया।

 
विज्ञापन

2 of 6
आईआईटी में होली डांस - फोटो : अमर उजाला
‘द कलर रन’ में उत्साही छात्रों ने रंगों के साथ खेलकर चारों ओर इंद्रधनुषी छटा बिखेर दी। इस वर्ष पहली बार अन्तराग्नि में डांसफेस्ट का भी आयोजन किया गया । प्रोफेशनल कलाकारों ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से मंच को झुमा दिया।

 
विज्ञापन

3 of 6
आईआईटी में बच्चों ने खेली होली - फोटो : अमर उजाला
कवि सम्मेलन में अमन अक्षर, अंकिता सिंह, मध्यम सक्सेना, संदीप शुक्ला और नीलोत्पल मृणाल जैसे कलाकार थे। उनके शानदार कविता-पाठ ने सभी उपस्थित लोगों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ी। शाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध कॉमेडियन करुणेश तलवर ने कॉमेडी नाईट में दर्शकों को खूब गुदगुदाया।

 

4 of 6
नुक्कड़ नाटक का हुआ मंचन - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा अंतिम दिन बहुत सारी प्रतियोगिताओं के फाइनल आयोजित किया गए , जैसे संसदीय बहस, जिटरबर्ग, पेयर ऑन स्टेज, किरदार , काव्यांजलि, आदि। सबसे बड़े इंटर -कॉलेज फैशन कार्यक्रम ‘ऋतंभरा’ का समापन ‘इम्प्रेशनान्ते’ के साथ हुआ। इस आयोजन में दो राउंड शामिल थे- रैंप वॉक और पर्सनैलिटी असेसमेंट।

 
विज्ञापन

5 of 6
आईआईटी में नुक्कड़ नाटक - फोटो : अमर उजाला
50 से अधिक प्रतिभागियों में से अनुराग मिस्टर इम्प्रेशनान्ते और दीक्षिता मिस इम्प्रेशनान्ते बनी। अंतराग्नि के इस महोत्सव का समापन ‘शंकर-एहसान-लॉय’ द्वारा एक लुभावने प्रदर्शन के साथ हुआ। पुराने से लेकर नवीनतम हिट्स तक हर गीत में भीड़ तेजी से बढ़ रहे उत्साह के साथ शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बॉलीवुड सिंगर पावनी - फोटो : अमर उजाला
केवल मेहनत से मिलती सफलता
सफल होने का कोई फार्मूला होता तो सबसे पहले उसे मैं पी लेती, लेकिन सफल होने के लिए केवल और केवल मेहनत, सतत प्रयास ही काम आते हैं। यह कहना है अंतराग्नि में आईआईटी आइडल को जज करने आईं बॉलीवुड फेम सिंगर पावनी पांडे का। लैला मैं लैला गीत गाकर ख्याति बटोरने वाली पावनी कहती हैं आईआईटी कानपुर आना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जैसा ट्रेंड चला है, अब जल्द ही खुद के लिखे और गाए गाने आने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें