फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52वें दीक्षांत समारोह में डिग्री-मेडल पाकर आईआईटीयंस के चेहरे पर नजर आई खिलखिलाहट, बेहद खास थे ये पल

Sat, 29 Jun 2019 01:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
आईआईटी कानपुर में 52वां दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी में शुक्रवार को नजारा बेहद खास रहा। पूरा कैंपस में खुशनुमा माहौल, चहल-पहल थी। पढ़ाई और शोध में व्यस्त रहने वाले आईआईटीयंस के चेहरे पर खिलखिलाहट नजर आई। मौका था इंस्टीट्यूट के 52वें दीक्षांत समारोह का।

 
विज्ञापन

2 of 8
आईआईटी कानपुर में 52वां दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
हाथों में डिग्री-मेडल लिए छात्र-छात्राएं अपने परिजनों और दोस्तों के साथ सेल्फी और फोटो लेने में व्यस्त दिखे। समारोह में स्नातक, परास्नातक, पीएचडी और ड्यूअल डिग्री प्रोग्राम के 1626 छात्र-छात्राओं को उपाधि देकर सम्मानित किया गया।

 
विज्ञापन

3 of 8
आईआईटी कानपुर में 52वां दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी के इतिहास में पहली बार निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने दीक्षांत समारोह में छात्रों को संस्कृत के श्लोक के साथ दीक्षा दिलाई। यही नहीं पहली बार जय भारती, वंदे भारती.... गीत के साथ समारोह का आगाज भी किया गया।

 

4 of 8
आईआईटी कानपुर में 52वां दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
दीक्षांत शोभायात्रा में भी भारतीय संस्कृति और सभ्यता की खूबसूरत झलकियां देखने को मिलीं। मल्टीनेशनल कंपनी साइंट के चेयरमैन और नैसकॉम के पूर्व चेयरमैन बीवीआर मोहन रेड्डी ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की।

 
विज्ञापन

5 of 8
आईआईटी कानपुर में 52वां दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग ब्रांच के टॉपर सोमेश्वर जैन को प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। आईआईटी बीओजी के चेयरमैन प्रो. के राधाकृष्णन, इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति, डीआरडीओ की डायरेक्टर जनरल डॉ. टेसी थॉमस, भारतीय बैडमिंटन टीम के कोच पुलेला गोपीचंद, इंस्टीट्यूट के सभी शिक्षक, कर्मचारियों ने कुर्ता-पैजामा और महिलाओं ने साड़ी पहनकर समारोह की भव्यता बढ़ाई।

 
विज्ञापन

6 of 8
आईआईटी कानपुर में 52वां दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
समारोह तीन चरणों में आयोजित किया गया। पहले चरण में टॉपर्स को मेडल व उपाधियां दी गईं। दूसरे चरण में एमटेक-पीएचडी के छात्रों को उपाधियां दी गईं जबकि तीसरे चरण में बीटेक छात्रों को उपाधियां और मेडल दिए गए।

 
विज्ञापन

7 of 8
दीक्षांत समारोह के बाद सेल्फी लेतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
सुनील और अनंत को डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल 
 मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग-कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग से पांच वर्षीय कोर्स करने वाले सुनील कुमार पांडेय और कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग से बीटेक करने वाले अनंत नारायण वत्स को डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की छात्रा मुग्धा अरोरा को रतन स्वरूप मेमोरियल प्राइज और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के ही छात्र संतोष कुमार सी को डॉ. शंकर दयाल शर्मा मेडल दिया गया।

 
विज्ञापन

8 of 8
डिग्री लेने के बाद छात्र अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
प्रो. अमित और प्रो. बी मजहरी बेस्ट शिक्षक
समारोह में दो प्रोफेसरों को बेस्ट शिक्षक का भी अवॉर्ड दिया गया। इसमें मैथमेटिक्स विभाग के सीनियर प्रोफेसर अमित शेखर कुबेर को सुशीला एंड कांतीलाल मेहता अवार्ड और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के सीनियर प्रोफेसर बी. मजहरी को गोपाल दास भंडारी मेमोरियल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें