फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक कप्तान के मामा बोले, फाइनल में टीम इंडिया का करूंगा समर्थन

Sun, 18 Jun 2017 11:23 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
इस बार चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच बेहद दिलचस्प रहने वाला है। इसकी बड़ी वजह है भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर। जब-जब इन दोनों देशों के बीच मुकाबला होता है दोनों ही देशों के फैंस में एक अलग सा जूनून नजर आता है। 
विज्ञापन

डेमो पिक
कल यानी 18 जून को लंदन के ओवल मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच पर दोनों देशों के करोड़ों दर्शकों की निगाहें टिकी होगी। बता दें यह 11वीं बार होगा, जब भारत और पाकिस्तान किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भिड़ेंगे।

दोनों देशों की क्रिकेट टीम टूर्नामेंट में चार बार भिड़े हैं और दोनों से दो-दो बार जीत हासिल की है। यानी यहां तो पलड़ा बराबरी का है। फैंस अपनी पसंदीदा टीम की जीत का दावा कर रहे हैं।

लेकिन उत्तर प्रदेश के इटावा में रहने वाले महबूब हसन भारतीय टीम का समर्थन करेंगे। हसन कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तानी टीम के कप्तान सरफराज अहमद के मामा हैं।   

सरफराज की मां अकीला बानो हसन की बहन है। वह शकील अहमद से शादी करने के बाद कराची शिफ्ट हो गई थीं। उसका परिवार एक स्टेशनरी की दुकान चलाता है। भारतीय टीम को सपोर्ट करते हुए हसन ने कहा, प्रेशर कहां है, सरफराज अपनी टीम के लिए खेल रहा है। मेरे बच्चों और मैंने हमेशा भारतीय टीम का सपोर्ट किया है। जब पूछा गया कि वह कैसे मैच के प्रेशर से निपटेंगे।

उन्होंने कहा, सरफराज की टीम हमारी टीम से मुकाबला नहीं कर पाएगी। हमारे पास ज्यादा काबिल खिलाड़ी हैं और भारतीय टीम शानदार है। उन्होंने कहा, मैं शर्त लगा सकता हूं कि भारतीय टीम ही चैम्पियंस ट्रॉफी जीतेगी। इसी के साथ उन्होंने कहा मैं विराट कोहली का समर्थन करूंगा।
विज्ञापन

महबूब हसन के साथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद
यूपी में यहां रहते हैं सरफराज के मामा
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद के मामा का नाम मेहबूब हसन सिद्दीकी है। वे इटावा में रहते हैं। सरफराज के मामा यहीं पर कार्यरत्त हैं। यहां वह कृषि इंजीनियरिंग कालेज में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात हैं। सरफराज के मामा मेहबूब  1998 में प्रतापगढ़ के कुंडा के दिनेरगंज से इटावा चले आए थे और फिर यहीं अपने परिवार के साथ रहने लगे। यहां पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज 10-12 बार आ चुके हैं।

सरफराज के मामा नहीं चाहते थे भारत-पाक के बीच हो क्रिकेट मैच
सरफराज के सगे मामा मेहबूब हसन सिद्दीकी भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर पहले भी अपनी राय दे चुके है। इनका मानना है कि आतंक के साये में भारत-पाक के बीच कोई मैच नहीं होना चाहिए।  सरफराज से रिश्ता अपनी जगह है...
सरफराज के मामा पहले भी बड़ा बयान दे चुके है। उन्होंने कहा था हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। उनके परिवार भी आहत हो रहे हैं। ऐसे में दोनों देशों के बीच मैच नहीं होना चाहिए। हसन ने कहा कि सरफराज से रिश्ता अपनी जगह है। पहले वह भारतीय हैं। वह चाहेंगे कि विराट कोहली की कप्तानी में भारत ही मैच जीते। पाक टीम के कप्तान सरफराज अहमद से मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मई 2015 में सरफराज की शादी में ही उनसे पाकिस्तान में मिले थे। पाकिस्तान हमारे मुल्क जैसा कभी नहीं हो सकता। गौरतलब है कि पाक टीम के कप्तान सरफराज अहमद की मां अकीला बानो और हसन सगे भाई-बहन हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें