फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साई पत्नी ने पति की आंखों में झोंकी लाल मिर्च, फिर 'डंडा उठाकर जमकर धुना', 'ये थी झगड़े की वजह'

Thu, 17 May 2018 08:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
मामला यूपी के बिल्हौर का है जहां एक गुस्साई पत्नी ने पति की आंखों में लाल मिर्च झोंककर डंडों से जमकर धुनाई कर दी। लहूलुहान हालत में पीड़ित थाने पहुंचा। जानें क्या है पूरा मामला...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
शिवराजपुर के एसओ विवेक यादव ने बताया कि महिपालपुर गांव निवासी सीताराम पुत्र पूरन लाल अपनी पत्नी तारावती और माता-पिता के साथ रहते हैं। सीताराम के मुताबिक पत्नी तारावती विवाह के बाद से ही मां-पिता को भला-बुरा कह अलग रहने की बात कहकर उससे झगड़ती रहती है। 
बुधवार की सुबह भी इसी बात पर कहासुनी होने लगी--

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
बुधवार की सुबह भी इसी बात पर पति और पत्नी में कहासुनी होने लगी। कहासुनी से गुस्साई तारावती घर में रखी लाल मिर्च पति की आंखों में झोंककर पहले झाड़ू से फिर डंडों से जमकर पिटाई कर दी। पत्नी की पिटाई से पति सीतराम बुरी तरह लहूलुहान हो गया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली-
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
सीताराम जैसे-तैसे जान बचाकर थाने पहुंचा, जहां उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लहूलुहान सीताराम को पुलिस अभिरक्षा में चिकित्सा के लिए सीएचसी शिवराजपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें