फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पति के दोस्तों ने किया गैंगरेप, ससुरालियों ने की सौदेबाजी

Sun, 31 Dec 2017 10:39 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के औरेया जिले में एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज को लेकर उत्पीड़न करने और अपने शराबी पति के सहयोगियों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं जब पीड़ित महिला ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी तो उसके दर्द की दास्तां सुनकर हर कोई दंग रह गया।


 
   
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
दिबियापुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने सामर्थ्य के अनुसार शादी की थी। शादी में हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था। ससुराली शादी के बाद अतिरिक्त दहेज व एक भैंस की मांग करने लगे। बताया उसने यह बात जब अपने घर बताई तो घर  वालों ने असमर्थता जताई। यह बात उसने ससुरालियों को बताई तो वह लोग उसे रोज मारपीट और गाली गलौज करने लगे।  

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
महिला ने बताया कि उसका पति जितेंद्र शराब और जुये का आदि है। जब वह सुबह पांच बजे शौच क्रिया के लिए खेतों पर गई थी। तभी छोटे पुत्र दलपत निवासी सौंथरा और गोविंद कुमार पुत्र लला सिंह निवासी बीसलपुर ने उसे दबोच लिया। खेतो पर खींच ले गए उन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया और जबरन उसे चार दिन तक अपने पास रखा।

 

4 of 5
डेमो पिक
चार दिन बाद जब अपने घर पहुंची तो ससुराली को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी तो ससुराली बोले कि बुरा काम किया है तो कोई बात नही हम लोग उनसे बात कर लेगे। जिसके बाद ससुरालियो ने आरोपियो से बीस हजार रूपये ले लिए और मामले को दबाने में लग गए। उसने विरोध किया तो उन लोगों ने उसे निकाल दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति जितेंद्र कुमार  पुत्र मुखिया,ससुर मुखिया , सास कांती , दोवर शैलू , व छोटू पुत्र दलपत तथा गोविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल जितेंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें