फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश जाते समय पति ने कहा- कोई जरूरत हो तो मेरे दोस्त के पास चली जाना, फिर उसी ने किया ये गंदा काम

Thu, 14 Feb 2019 06:09 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मोबाइल बनाने के दौरान निकाल ली थी महिला की फोटो
एक युवक को अपने दोस्त पर भरोसा करना महंगा पड़ गया। दोस्ती के रिश्ते पर भरोसा करके उसने अपनी पत्नी से कहा था कि जब कभी भी मदद की जरूरत हो तो मेरे दोस्त के पास चली जाना। उसी दोस्त ने रिश्ते का गला घोटते हुए एक गंदी हरकत कर डाली। इतना ही नहीं उसने महिला को काफी दिनों तक ब्लैकमेल भी किया। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली ये घटना यूपी के उन्नाव जिले की है।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला का आरोप है कि उसका पति कई साल से सउदी अरब में नौकरी कर रहा है। पति ने शहर के रामनगर मोहल्ला निवासी अपने दोस्त कयूम से मदद लेने की बात कह रखी थी।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
कुछ महीने पहले महिला का मोबाइल खराब हुआ तो वह उसे कयूम के पास बनवाने गई थी। आरोपी ने मोबाइल रख लिया। इसी दौरान महिला के मोबाइल से उसकी फोटो निकाल ली। आरोपी युवक ने फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे आपत्तिजनक बनाया।

 

4 of 5
डेमो पिक
फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसने 50 हजार रुपये लिए। इसके बाद भी वह रुपयों की मांग करता रहा। जब महिला ने और रुपये देने से मना कर दिया तो कयूम ने फोटो उसके पति को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोतवाल अरुण द्विवेदी
7 फरवरी को कयूम नशे में उसके घर आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर नाक पर घूंसा मारकर चेन और कान के बाले छीन लिए। कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें