फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सभासद की पत्नी और दो बच्चों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मासूमों की मौत, मां की हालत नाजुक, देखें तस्वीरें

Mon, 01 Mar 2021 04:51 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
1 of 6
अक्षिता व हनू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में अकबरपुर कोतवाली के नेहरू नगर में रविवार रात सभासद की पत्नी (शिक्षिका) व बच्चों पर किराएदार सिपाही के पति ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कानपुर के उर्सला अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। जबकि शिक्षिका की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद भाग रहा आरोपी एक ट्रक से टकरा कर घायल हो गया।
विज्ञापन

2 of 6
हनू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। अकबरपुर नेहरू नगर के सभासद जितेंद्र यादव के मकान में फूलपुर प्रयागराज की निवासी सिपाही ऊषा पति अवनीश प्रजापति के साथ करीब तीन साल से किराए पर रहती हैं। ऊषा की अकबरपुर कोतवाली में तैनाती है।
विज्ञापन

3 of 6
अक्षिता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रविवार रात वह ड्यूटी पर थीं। उसके पति अवनीश ने मकान मालिक जितेंद्र यादव की पत्नी अर्चना (32), बेटी अक्षिता (5) व बेटे हनू (18 माह) पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शोर मचाने पर तीनों को परिजन पास के नर्सिंग होम ले गए। घटना की जानकारी पर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, एसपी केशव कुमार चौधरी पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना के बावत जानकारी ली।
 

4 of 6
बच्चों की मौत पर बिलखती बुआ बेबी व परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गंभीर हालत में तीनों को उर्सला रेफर कर दिया गया। वहां दोनों बच्चों की मौत हो गई। महिला का उपचार चल रहा है। इधर घटना के बाद भाग रहे आरोपी अवनीश एक ट्रक से टकरा कर घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्तपाल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

5 of 6
घटना के बाद रसोई में फैला सामान - फोटो : अमर उजाला
वहां से हैलट रेफर कर दिया गया। सभासद की पत्नी अर्चना कस्बा में ही प्राथमिक विद्यालय तृतीय रामगंज में बतौर सहायक शिक्षक तैनात हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। अन्य किराएदारों ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच कभी कोई कहासुनी तक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मासूमों की मौत पर बदहवास बैठे दादा कैलाश नाथ - फोटो : अमर उजाला
अवनीश ने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया किसी के समझ में नहीं आ रहा है। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अभी तक सभासद की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। 

सिपाही के पति ने सभासद की पत्नी व बच्चों पर पेट्रोल डालकर आग लगाई है। इससे दोनों बच्चों की मौत हो गई। जबकि महिला की हालत गंभीर है। भागने के दौरान आरोपी भी घायल हो गया है। उसका उपचार कराया जा रहा है। घटना की वजह के बावत छानबीन की जा रही है। - केशव कुमार चौधरी, एसपी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें