यूपी के हरदोई जिले में पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भोगियापुर में सोमवार रात शराब के नशे में युवक ने खाना परोसने में देरी पर गुस्सा होकर पत्नी की फूंकनी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह घर में ही सो गया। पड़ोस में रहने वाली युवक की मां मंगलवार सुबह घर पहुंची तो घटना का पता चला। पुलिस की मौजूदगी में बेटे ने हकीकत बताई।