फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनकी ‘पति की क्रूरता’: झाड़ी में छिपकर पीछे से मारी गोली, पहले पीठ...फिर सिर पर फायर, मोबाइल की CDR मिली सही

Fri, 04 Aug 2023 05:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
1 of 8
Farrukhabad Murder Case - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में गुतासी की गीता देवी की हत्या अवैध संबंधों के शक में उसके पति ने की थी। पुलिस ने पति की गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस अभी भी पुत्र और जेठ से थाने में बैठाकर पूछताछ कर रही है। गीता के मोबाइल की सीडीआर में पुलिस को कोई भी संदिग्ध नंबर नहीं मिला है।

लिहाजा पति पर सनकी होने की शक जताया जा रहा है। मऊदरवाजा थाने के गांव गुतासी निवासी गीता देवी (40) का गोली लगा शव सोमवार सुबह गांव के ही सतीश के खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने घटना में नामजद पति अरुण कुमार की गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने गांव के पास से ही गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे गिरफ्तार दिखाया।

उसकी निशानदेही पर एक तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि अरुण को पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था। बताया कि गीता किसी न किसी बहाने से घर से चली जाती थी। इसी के चलते घर में विवाद होता था। घर में शौचालय होने के बावजूद 31 जुलाई की रात दो बजे वह शौच के लिए खेतों में गई।
विज्ञापन

2 of 8
Farrukhabad Murder Case - फोटो : अमर उजाला
झाड़ी में छिपकर पीछे से चला दी गोली
अरुण को शक होने पर वह चुपके से पीछे से गया। उसे लगा कि वह किसी से बात कर रही है। उसने झाड़ी में छिपकर पीछे से गोली चला दी। जो गीता की पीठ में लगी। उसके गिरने के बाद दूसरी गोली सिर में मार दी। इसके बाद चाचा सीमेंद्र के खेत के पास मेड़ पर पड़ी लकड़ियों में तमंचा छिपा दिया।
विज्ञापन

3 of 8
Farrukhabad Murder Case - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल सीडीआर में नही मिला संदिग्ध नंबर
सुबह नाटक करने के लिए पत्नी की हत्या का शोर मचाया।  इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि गीता के मोबाइल की सीडीआर निकलवा कर उसका परीक्षण किया गया। उसमें कोई भी संदिग्ध नंबर नहीं मिला। इससे अवैध संबंधों की बात सही नहीं लगती। अरुण ने ही शक के चलते ही घटना को अंजाम दे दिया।

4 of 8
Farrukhabad Murder Case
पति अरुण को बताया जा रहा है सनकी
अरुण को सनकी बताया जा रहा है। यही वजह है कि उसका मोहल्ले में भी कोई खास संबंध नहीं है। बता दें कि पुलिस अभी भी गीता के पुत्र और जेठ से थाने में पूछताछ कर रही है। कड़ाई के बावजूद पुलिस किसी निर्णय पर नहीं पहुंची है। इनसे मिली जानकारी भी काफी अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन

5 of 8
Farrukhabad Murder Case - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक टीम की जांच से आरोपी पति आया घेरे में
गांव गुतासी निवासी गीता देवी की 31 जुलाई की भोर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पति अरूण कुमार ने गांव के लोगों पर रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया था। मौके पर पहुंचे एसपी विकास कुमार ने फोरेंसिक टीम को अरूण कुमार के हाथों के नमूने लेने का आदेश दिए थे।
विज्ञापन

6 of 8
Farrukhabad Murder Case - फोटो : अमर उजाला
कुर्ता व शर्ट पर भी खून के निशान
फोरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र कर लिए। घर के अंदर मिले कुर्ता व शर्ट पर भी खून के निशान मिले थे। उसके भी नमूने लिए गए। घटनास्थल पर मिले खून के नमूने से उनका मिलान किया गया। सभी जगह का खून गीता देवी का पाया गया। इससे पति द्वारा हत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन

7 of 8
Farrukhabad Murder Case - फोटो : amar ujala
पति की नींद पर लगाया था पहरा, फिर मिली सफलता
शौच को निकली महिला की खेत में गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस हिरासत में बैठे पति के सोने पर प्रतिबंध लगा था। पुलिस रात भर पूछताछ करती है और दिन में सोने न देने के लिए ड्यूटी कर्मी को सख्त निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महिला की जेठानी को भी थाने ले आई है।
विज्ञापन

8 of 8
Farrukhabad Murder Case - फोटो : सांकेतिक
भाई की तहरीर पर पति, दो जेठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा
अब पुलिस पति, पुत्र, जेठ और जेठानी से पूछताछ कर रही है। मऊदरवाजा थाने के गांव गुतासी निवासी गीता (40) की सोमवार सुबह सतीश के खेत में सिर में गोली लगी लाश बरामद हुई थी। गीता के भाई की तहरीर पर पति, दो जेठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें