फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी कर रही थी पूजा तभी नशे में धुत होकर पहुंचा पति, मासूम बच्चे देखते रहे पिता की दरिंदगी

Tue, 12 Feb 2019 12:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो
कानपुर के शुक्लागंज में रविवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। गोली की एक आवाज ने पूरे घर में सन्नाटा कर दिया इसके बाद हर ओर चीख पुकार मच गई। जब पड़ोस के लोगों ने जाकर देखा तो अंदर एक महिला खून से लथपथ पड़ी थी। महिला के बच्चों ने जो बताया उसे सुनकर हर किसी की रूह कांप गई। 

 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो
शुक्लागंज पुलिस चौकी क्षेत्र बिंदानगर के कंचन नगर मोहल्ले में रविवार की देरशाम पति ने पत्नी की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लहूलुहान पड़ी महिला को उठाकर नर्सिंग होम ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के बेटे ने बताया कि वसंत पंचमी पर रविवार को मां को पूजा करनी थी, पिता नशे में आए थे। इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद घटना हो गई।

 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो
कंचन नगर निवासी संजय मिश्रा प्राइवेट बिजली मिस्त्री है। बताया गया कि आएदिन नशेबाजी करने के कारण पति पत्नी के बीच विवाद होता था। वसंत पंचमी पर भी शराब पीकर आने पर विवाद हुआ। विवाद के दौरान रविवार की शाम सात बजे संजय ने पत्नी रेनू उर्फ  अर्चना (35) को रसोई घर में सिर पर तमंचा सटाकर गोली मार दी।

 

4 of 6
डेमो
गोली की अवाज सुनकर मकान के ऊपर की मंजिल पर रही मृतका की जेठानी शैल मिश्रा पत्नी जयप्रकाश नीचे आईं। रेनू को तपड़ता देख आस पास के लोगों को बुलाया। लहूलुहान रेनू को नर्सिंग होम भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के चचेरे भाई विनोद कुमार ने बताया कि यहां आने पर उन्होंने रेनू के बेटे अभिषेक (8) व बेटी लवली (7) से जानकारी की तो पता चला कि संजय नशे में धुत था।

 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो
घर पर रविवार को वसंत पर्व के चलते मां ने पूजन किया था। रेनू ने संजय को शराब न पीने से मना किया था। दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। मां ने बेटा बेटी को ऊपर रहने वाली जेठानी के पास भेज दिया था, फिर कुछ देर बाद गोली की आवाज आई। कोतवाली गंगाघाट प्रभारी हरप्रसाद अहिरवार ने बताया पति ने पत्नी को गोली मारी है। नशेबाजी की बात सामने आई है। हत्यारोपी को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। एएसपी विनोद पांडे व सीओ सिटी उमेश चंद्र त्यागी भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम भेजे जाने की बात कही गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो
चचेरे भाई विनोद कुमार ने बताया वर्ष 2001 में रेनू का विवाह संजय से हुआ। ससुर रिटायर्ड बिजली कर्मी है।  विवाह के बाद से ही दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। बीते करीब दो वर्ष पूर्व भी किसी बात को  लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था जिस पर संजय ने रेनू पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया था। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह से बचा लिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें