फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज के डेढ़ साल बाद ही पति-पत्नी ने किया सुसाइड, वजह जानकर सब हैरान

Thu, 29 Nov 2018 02:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
आपसी रिश्तों के बीच प्यार के बाद हुई शादी के डेढ़ साल बाद ही पति-पत्नी ने जान दे दी। दोनों के शव घर में भीतर से बंद कमरे में मिले। मामला यूपी के जालौन जिले का है। घटना का केंद्र है नगर पालिका के सफाई विभाग में कार्यरत श्यामलाल वाल्मीकि का पटेल नगर में स्थित मकान। श्यामलाल के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 11 बजे तक बेटे मुकेश (28) के कमरे से बाहर न आने पर आवाज दी।
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
जवाब न आने पर छत के रास्ते रोशनदान से झांककर देखा तो मुकेश का शव पंखे से लटका था। पंखे में साड़ी से फंदा बांधा गया था। छत और खिड़की से घुसपैठ करके कमरे में दाखिल हुए तो पास में फर्श पर बहू प्रीति (20) का शव पड़ा था।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
चीख निकलने पर आसपास के लोग जुट गए। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते वक्त बताया कि प्रीति के गले पर भी फंदा कसे जाने के निशान मिले हैं। एसडीएम विकास कश्यप के साथ मौका मुआयना करने वाले सीओ संतोष कुमार ने इसे खुदकुशी मानते हुए बताया कि मुकेश की पहली पत्नी संतान न होने पर दो साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी।
 

4 of 5
डेमो पिक
डेढ़ साल पहले मुकेश ने सगी बहन की ननद प्रीति से विवाह किया। आगरा के सहोरा अनोठा निवासी प्रीति से शादी के डेढ़ साल बाद भी संतान न होना खुदकुशी की वजह हो सकती है। आर्थिक तंगी या अन्य कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
बीए पास मुकेश और आठवीं तक पढ़ी प्रीति के कमरे से अभी तक कोई लिखित नोट भी नहीं मिला है। पोस्टमार्टम से मौत की वजह और स्पष्ट होगी, जिससे किसी नतीजे पर पहुंचने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें