फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वो मेरे साथ ड्रिंक कर रही थी, पानी लेने नीचे गई, फिर मिली खून से लथपथ लाश'

Fri, 30 Jun 2017 10:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
सीमा तिवारी
कानपुर के किदवई नगर एम ब्लॉक निवासी सीमा तिवारी की घर के सेकंड फ्लोर की छत से गिरकर मौत हो गई। गिरने से पहले महिला अपने दो पुरुष दोस्तों के साथ कथित रूप से शराब पी रही थी। पुलिस ने मृतका के दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
सीमा तिवारी के दोस्त मनीष और धीरेंद्र, शराब की बोतलें
मृतका सीमा तिवारी अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति की नेशनल सेक्रेटरी थीं। यह संस्था यूपी स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन में रजिस्टर्ड है। 2011 में पति अरविंद तिवारी का निधन हुआ था। तब से ही सीमा ससुराल छोड़ मायके में आकर रह रही थी। 

 
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए सीमा तिवारी के दोस्त डॉ मनीष और धीरेंद्र। - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
आरोपी डॉ. मनीष ने बताया, सीमा और मेरी दोस्ती 2011 में हुई थी। वो यहां अपने बेटे अमन उर्फ गोपी के साथ रहती थी। गुरुवार रात उसने मुझे अपने घर बुलाया था। मैं अपने साथी धीरेंद्र के साथ यहां आया था।

 

4 of 6
कानपुर के किदवई नगर स्थित सीमा तिवारी का घर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
हम तीनों घर के थर्ड फ्लोर पर बने रूम में ड्रिंक कर रहे थे। सीमा पानी लाने का कहकर नीचे गई थी। उसके जाने के चंद मिनट बाद ही शोर मच गया। हम दोनों नीचे गए तो देखा सीमा खून में लथपथ पड़ी थी।"

​डॉ. मनीष ने कानपुर मेडिकल कालेज से पढ़ाई की है। वह मूल रूप से जालौन के रहने वाले हैं। परिवार ग्रेटर नोएडा में रहता है। वहीं, धीरेंद्र की कर्रही रोड पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। पुलिस के मुताबिक डॉ. मनीष की सीमा से पांच महीने पहले जान पहचान हुई थी। सीमा के बुलाने पर वह दोस्त के साथ उनके घर आए थे। धीरेंद्र की कार से भी शराब की बोतल और ग्लास मिले हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
वाटर पार्क में अपनी दोस्त के साथ सीमा तिवारी
डॉक्टर का घर पर था आना-जाना
महिला ने ग्राउंड फ्लोर किराए पर दिलीप पाठक को दे रखा था। उसने बताया, ये लोग अक्सर मकान मालकिन से मिलने आते रहते थे। चूंकि मैं किराएदार हूं इसलिए कभी कोई विरोध नहीं जताया। बाबू पुरवा सीओ आर सी दुबे ने बताया, शुरुआती पूछताछ से यह अवैध संबंधों का मामला लग रहा है। हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बेटी पारुल और बेटे अमन के साथ मृतका सीमा तिवारी।
दो साल पहले हुई थी बेटी की शादी
मृतका सीमा तिवारी ने दिसंबर 2015 में बेटी पारुल की शादी पलिया में की थी। गुरुवार को पारुल और उसके हसबैंड मां से मिलने कानपुर आए हुए थे। घटना के वक्त मृतका के बेटी-दामाद और बेटा अमन किसी काम से बाहर गए हुए थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें