बैंक ऑफ बड़ौदा की गुमटी नंबर-5 शाखा ने 419 वर्ग मीटर के मकान पर 35 करोड़ रुपये का हाउसिंग लोन दे दिया। लोन लेते ही ऑयल मिल मालिक दिनेश अरोड़ा रफूचक्कर हो गया और पहली किस्त तक नहीं जमा की। लोन लेने के दो साल बाद अब बैंक उनके मकान की नीलामी करने जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
शहर के बैंकों ने अपनी दरियादिली सिर्फ उद्योगपति विक्रम कोठारी पर ही नहीं ‘न्योछावर’ की। विष्णुपुरी 3/44 निवासी दिनेश अरोड़ा पुत्र स्व.सत्यपाल अरोड़ा ने गुमटी की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से वर्ष 2016 में लोन लिया था। बैंक ने उन्हें कई बार नोटिस भेजा पर दिनेश की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
3 of 5
नीलाम हाेगा ये मकान
फिर बैंक ने 25 अक्तूबर 2016 से ब्याज दर लगाते हुए लोन का डिमांड (मांग) नोटिस भी भेजा। 9 फरवरी 2018 को बैंक ने विज्ञापन प्रकाशित कर बताया है कि दिनेश अरोड़ा ने 35,19,69147 रुपये लोन लिया था। इसपर 12 फीसदी के हिसाब से फरवरी 2018 तक का ब्याज भी लगाया गया है।
4 of 5
डेमो पिक
जो करीब 40 लाख रुपये है। दिनेश की 35 करोड़ 60 लाख के लगभग बैंक की देनदारी बनती है। बैंक की ओर से 17 मार्च को उनका विष्णुपुरी वाला मकान (जो गिरवी था) नीलाम किया जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा गुमटी नंबर 5 शाखा के चीफ मैनेजर दीपेंद्र शुक्ला का कहना है कि यह सही नीलामी प्रस्तावित है।
पर मैं अभी कुछ ही दिन पहले केरल से स्थानांतरण होकर आया हूं। इसलिए मुझे इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है कि उन्हें किस आधार पर लोन दिया गया था। अब नीलामी के जरिए बैंक अपनी डूबी हुई रकम वसूल करेगा। बैंक सूत्रों का कहना है कि दिनेश अरोड़ा पर कई बैंकों की देनदारी है। यह राशि करोड़ों में है। एक अन्य बैंक का उन पर करोड़ों रुपये बकाया है।