हाेली पर सड़कें अाैर चाैराहे लकड़ियाें से पटे नजर अाते हैं। हाेली का दिन अाता है अाैर हाेलिका दहन हाेता है पर अाप जब यहां से गुजरें ताे थाेड़ा संभलकर जाएं। यहां लकड़ी नहीं सड़के दहकती हैं। यह अापके लिए जानलेवा साबित हाे सकती हैं। एेसे में अापकाे सावधान रहने की जरूरती है।
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
यूपी के कानपुर में नगर निगम की लापरवाही से होली में करोड़ों रुपये की सड़कें दहकने की आशंका है। कहीं केस्को की केबिल के ऊपर ताे कहीं ट्रांसफार्मरों के आसपास होलिकाओं से सड़कें पटी पड़ी हैं। 1 मार्च को शहर में लगभग 3100 स्थानों पर होलिका दहन होना है। सड़कों को बचाने के लिए नगर निगम सात साल से होलिका दहन स्थलों पर ईंटें, बालू और मिट्टी बिछाता है।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
इस बार किसी भी होलिका स्थल पर बेस ही नहीं बनाया गया। परेड चौराहे सहित कई जगह होलिकाओं के पास मिट्टी भी नहीं डाली गई है। लोगों ने भैरोघाट पंपिंग स्टेशन के गेट के बाहर सड़क पर पड़े केस्को के केबिल के ऊपर ही होलिका रख दी है। किदवई नगर सुतरखाना, हूलागंज, बर्रा, गोविंद नगर में ट्रासफार्मरों के आसपास या बिजली के तारों के नीचे होलिकाएं लग गई हैं।
नगर निगम के मुख्य अभियंता मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सभी जोनल अफसरों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे सभी होलिका स्थलों पर्र इंटों, मिट्टी और बालू बिछाकर बेस बनाएं और लोगों से उन्हीं पर होलिकाएं रखने का आग्रह करें। लापरवाही करने वाले अभियंताओं पर कार्रवाई की जाएगी।