फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों की शादी में एचआईवी की ‘बाधा’

Wed, 07 Feb 2018 09:29 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
डेमो पिक
यूपी में उन्नाव जिलें के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के चकमीरापुर, नसिरापुर और किरमिदियापुर में एचआईवी का कहर युवकों की शादी में बाधा बन गया है। एचआईवी के खौफ से अब यहां शादी के लिए रिश्ते आना लगभग बंद हो गए हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 7
डेमो पिक
जाने अनजाने में जो लोग लड़के या लड़की के लिए रिश्ते लेकर पहुंचते भी हैं वह एचआईवी की जानकारी होते ही भाग खड़े होते हैं। बीते पांच सालों में यहां तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 50 से अधिक लोग एचआईवी से पीड़ित हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
डेमो पिक
बांगरमऊ के चकमीरापुर में पांच साल पूर्व एचआईवी का पहला मरीज मिला था। पांच सालों में धीरे-धीरे एक दर्जन से अधिक लोग एचआईवी की गिरफ्त में आ गए। जबकि तीन लोगों की मौत हो गई।
 

4 of 7
डेमो पिक
गांव में बड़ी संख्या में एचआईवी पीड़ित मरीजों के मिलने के बाद गांव सुर्खियों में आ गया। इससे अब इस गांव के लड़कों से शादी से लोग कतराने लगे हैं। आस पास के गांव के लोग यहां लड़के या लड़कियों से शादी नहीं करना चाहते। ग्रामीणों के अनुसार पिछले तीन सालों से गांव में किसी भी युवक की शादी नहीं हुई है।
 
विज्ञापन

5 of 7
डेमो पिक
शादी के लिए आने वाले लोग एचआईवी की जानकारी होते ही बिना रिश्ता तय किए लौट जाते हैं। चकमीरापुर के अलावा नसिरापुर और किरमिदियापुर में भी कुछ ऐसा ही हाल है। एचआईवी से पीड़ित मरीजों की संख्या इन गांव में भी अधिक है।
विज्ञापन

6 of 7
डेमो पिक
यह दोनों गांव भी लगातार सुर्खियों में हैं। ग्रामीणों के अनुसार लड़कों के साथ ही लड़कियों की शादी करना भी मुश्किल हो गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कराने में युवा आगे

7 of 7
डेमो पिक
एचआईवी की आशंका युवाओं के मन में भी बैठ गई है। ऐसे में हसनगंज व जिला अस्पताल के आईसीटीसी सेंटर में बांगरमऊ के युवा बड़ी संख्या में एचआईवी की जांच कराने पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार बांगरमऊ में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में सबसे अधिक युवाओं ने ही जांच कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें