फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के नीचे सो रहा था क्लीनर, तभी दबे पांव अाई माैत अाैर हुअा यह हाल

Tue, 17 Apr 2018 08:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमाे पिक
यूपी के महाेबा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने अाया है। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना उसकी रूह कांप गई। यहां एक ट्रक का क्लीनर जमीन पर साे रहा था तभी माैत उसकी अाेर दबे पांव बढ़। माैत की दस्तक उसने नहीं सुनी अाैर वही हुअा जिसका डर था। 
 
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमाे पिक
महोबा की कबरई पत्थर मंडी कबरई में गिट्टी लेने आए ट्रक के नीचे सोते समय चालक द्वारा अचानक ट्रक बैक कर दिए जाने से पहिया की चपेट में आकर क्लीनर की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमाे पिक
घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। घाटमपुर के  कुम्हरिया निवासी महेंद्र कुमार (45) पुत्र मिश्रीलाल राजेंद्र ट्रांसपोर्ट की गाड़ी में क्लीनर का काम करता था। मंगलवार को महेंद्र ट्रक चालक के साथ गिट्टी लेने पत्थर मंडी कबरई स्थित मंशा ग्रेनाइट आया था।

 

4 of 5
डेमाे पिक
चालक ने ट्रक खड़ा कर दिया और खाना खाने चला गया। इस दौरान धूप तेज होने पर महेंद्र ट्रक के नीचे सो गया। कुछ देर बाद चालक और और ट्रक को बैक करने लगा। चालक ने क्लीनर के ट्रक के नीचे सोने का ध्यान नही दिया। जिससे ट्रक का पहिया क्लीनर के ऊपर चढ़ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमाे पिक
हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। पुलिस ट्रक मालिक और चालक का पता लगाने में जुट गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें