उत्तर प्रदेश के कानपुर में चकेरी लालबंगला के बाद एक और ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। नौबस्ता पुलिस ने साइबर सेल की मदद से वेबसाइट और व्हाट्सएप की मदद से चलने वाले सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नेपाल, यूपी, असम, मध्यप्रदेश, कोलकाता आदि राज्यों की नौ युवतियों को शहर में अलग-अलग स्थानों से पकड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा दलाल और ग्राहकों समेत 11 युवक भी गिरफ्तार किए गए। पुलिस के अनुसार वेबसाइट की मदद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेक्स रैकेट चल रहा है। वेबसाइट हैंडल करने वाले आईटी एक्सपर्ट की तलाश में साइबर सेल को लगाया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उझाला
एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि साइबर सेल को ट्विटर पर कानपुर में कॉलगर्ल के लिए एक वेबसाइट का लिंक मिला था। लिंक के माध्यम से एक मोबाइल नंबर ट्रेस किया गया और ग्राहक बनकर पुलिस ने मूलरूप से इटावा सैफई हाल पता नौबस्ता खाड़ेपुर निवासी आशीष कुमार को पकड़ा गया। उसकी मदद से सभी की गिरफ्तारी की गई।
4 of 5
खुलासा करती पुलिस
- फोटो : अमर उझाला
आशीष ने बताया कि उसने अपना मोबाइल नंबर वेबसाइट पर डाल रखा था। ग्राहक साइट के माध्यम से उससे संपर्क करते थे। इसके बाद वह लड़कियों की तस्वीरें और रेट ग्राहकों को व्हाट्सएप पर भेज देता था। इसके बाद लड़की को ग्राहक के बताए पते पर भेज दिया जाता था। इस काम में बिधनू सतबरी निवासी राजू उर्फ इरान व उसकी महिला मित्र कल्पना गुप्ता भी साथ देती थी। कल्पना के संपर्क में यूपी समेत अन्य प्रदेशों की लड़कियां हैं।