फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: तेज धमाके के बाद 5 घंटे रहा हाई अलर्ट, दहशत में जान बचाने के लिए भागे लोग, पसर रहा सन्नाटा

Fri, 13 Sep 2019 12:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 10
गैस प्लांट में आग लगने के बाद घरों को छोड़ बाहर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव शहर से पांच किमी दूरी पर दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एलपीजी गैस भराई संयंत्र (बॉटलिंग प्लांट) के टीटीगेंट्री (ट्रक-टैंकर अनलोडिंग सेक्शन) के एमएसवी बुलेट में गैस टैंकर से गैस अनलोडिंग के दौरान अचानक फिटर का वॉल टूटने से तेज गैस रिसाव के बाद आग लग गई।
विज्ञापन

2 of 10
आग लगने के बाद हुआ तेज धमाका और फूटा धुएं का गुब्बारा - फोटो : अमर उजाला
अचानक टैंकर के टायर फटने व तेज विस्फोट से प्लांट के परिचालन अधिकारी समेत चार कर्मी झुलस गए। जबकि एक  कर्मी के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। तीन घायलों को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया।

 
विज्ञापन

3 of 10
घर छोड़ कई किलोमीटर दूर जा खड़े हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
जबकि दो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। आपातकालीन सायरन बजने से प्लांट के साथ आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। मौजूद लगभग 300 कर्मियों में भगदड़ मच गई। डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

 

4 of 10
जान बचाने के लिए जिसको जो मिला उस पर चढ़ कर भागा - फोटो : अमर उजाला
जिले के अलावा लखनऊ व कानपुर की दमकलों को भी बुलाया गया। गैस प्लांट में आग लगने से क्षेत्र में हाई अलर्ट कर दिया गया। आसपास के गांवों को खाली करा दिया गया। दो दर्जन से अधिक फैक्टरियों और स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई।

 
विज्ञापन

5 of 10
प्लांट के आसपास गाड़ियों को रूकवा दिया गया - फोटो : अमर उजाला
तेज लपटे उठने से करीब आधा घंटे तक लखनऊ-कानपुर हाईवे और कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग को भी बंद कर दिया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान पांच घंटे लोग दहशत में रहे। 

 
विज्ञापन

6 of 10
प्लांट के आसपास के गांवाें में सन्नाटा पसर गया - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गैस भराई प्लांट में एक साथ 8 गैस टैंकर (कैप्सूल) अनलोडिंग के लिए गेट से अंदर घुसे। तौल के बाद यह गैस टैंकर सीधे टीटीगेंट्री पहुंचे। करीब 10 बजे एमएसवी बुलेट में रिफिलिंग के दौरान अचानक वॉल्व फटने से तेजी के साथ गैस का रिसाव शुरू हो गया और पलक झपकते ही आग लग गई।

 
विज्ञापन

7 of 10
घर छोड़कर भागे लोग - फोटो : अमर उजाला
आग से परिचालन अधिकारी पुलस्ती कुमार, फिटर, आशिफ, सुभाष, शैलेंद्र झुलस गए, वहीं मेंटीनेंस कर्मी जितेंद्र का का दाहिना हाथ टूट गया। भगदड़ के बीच प्लांट के ऑटोमैटिक पानी मॉनीटर चलाकर फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई।

 

8 of 10
राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
अग्निशमन अधिकारी शिवरदरश प्रसाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। कुछ देर बाद डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय व एसपी एमपी वर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कई अन्य थानों का भी फोर्स बुला लिया गया।
 

9 of 10
घटनास्थल पर पुलिस एवं अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
गैस प्लांट से आग की ऊंची लपटें और धुआं का गुबार उठता देख आसपास के झंझरी, गढ़ी, टीकर समेत छह से अधिक गांव खाली करा दिए गए। आसपास की फैक्टरियों के कर्मियों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया। यहां तक लखनऊ-कानपुर हाईवे का आवागमन भी आधा घंटा रोक दिया गया।

 
विज्ञापन

10 of 10
घटनास्थल के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आग बुझाने के लिए लखनऊ व कानपुर से भी दमकल गाड़ियां बुला ली गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे करीब आग की लपटों पर काबू पा लिया गया। हालांकि प्लांट की अन्य मशीनें गर्म होने और आग व विस्फोट के खतरे को देखते हुए पूरे संयंत्र को ठंडा करने का काम कई घंटे चलता रहा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें