फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर में बच्ची का पेट फाड़ निकाला था दिल और फेफड़े, पोस्टमार्टम में चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 19 Nov 2020 04:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
घाटमपुर में मासूम की निर्मम हत्या का मामला - फोटो : amar ujala
कानपुर में घाटमपुर के एक गांव में मासूम बच्ची की बलि देने के मामले में पुलिस के खुलासे पर शुरू से ही सवाल उठ रहे हैं। इसमें एक सवाल बेहद अहम है। पुलिस जिस सब्जी काटने वाले चाकू से बच्ची का पेट फाड़ और पसलियां काटकर गुर्दे, दिल, आंत निकालने का दावा कर रही है उससे ये संभव नहीं है।

 
विज्ञापन

2 of 5
घाटमपुर कांड - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने भी इस पर सवाल किये हैं। हालांकि पुलिस के पास अन्य आलाकत्ल (हत्या में प्रयोग किया गया हथियार) नहीं है। वो अपने दावे पर अभी भी टिकी हुई है। दिवाली की रात गांव निवासी परशुराम व उनकी पत्नी सुनैना के कहने पर उनके भतीजे अंकुल और वीरेन ने गांव की ही एक छह साल की बच्ची को अगवा कर उसकी गला काटकर बलि दे दी थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
घाटमपुर में सामूहिक दुष्कर्म के बाद बच्ची की निर्मम हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद शरीर के अंग निकाल लिए थे। दंपति ने संतान की प्राप्ति के लिए अंधविश्वास में ये सब किया था। कलेजा दंपति कच्चा खा गए थे। पुलिस ने इन चारों को जेल भेजा है। पुलिस का दावा है कि सब्जी काटने वाली चाकू पर धार की और उसी से वारदात को अंजाम दिया। मगर एक्सपर्ट का कहना है कि जिस तरह से पसलियां व गला काटा गया है, वो सब्जी काटने वाले चाकू से संभव नहीं है।
 

4 of 5
मौके पर जांच करती फोरेंसिक टीम - फोटो : amar ujala
बहुत ही धारदार हथियार से हड्डियां काटी गई हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या किसी अन्य आलाकत्ल का इस्तेमाल आरोपियों ने किया था। जो अभी तक बरामद नहीं हुआ। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि बरामद आलाकत्ल पर खून के धब्बे फोरेंसिक जांच में मिले हैं। उसमें पत्थर से घिसकर धार बनाई गई थी। इसलिए उससे आसानी से अंग कट गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्ची की निर्मम हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
एक साल से दंपति कर रहे थे इंतजार 
पुलिस के मुताबिक शादी के दो दशक बीतने के बाद भी जब दंपति को कोई संतान नहीं हुई उन्होंने टोना-टोटका शुरू किया। इसमें काला जादू की किताब भी पढ़ी। जिसमें लिखा था कि अमावस की रात को बच्ची का कलेजा कच्चा खाया जाए तो उसको संतान हो जाएगी। ये ख्याल करीब एक साल पहले दंपति को आया था। तब से वो दिवाली की रात का इंतजार कर रहे थे। इन दोनों ने अपने भतीजों को कुछ रकम भी दी। नशेबाज अंकुल व वीरेन इस पर राजी हो गए और बच्ची पर बर्बरता कर डाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें