फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचडीएफसी गोल्ड लोन फर्जीवाड़ा: धोखाधड़ी से बचने के लिए बैंक ने लिया ये बड़ा फैसला

Sun, 06 Jan 2019 05:10 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर में एचडीएफसी बैंक प्रबंधन ने सिविल लाइंस और गोविंद नगर शाखा में गोल्ड लोन से संबंधित हर तरह के काम पर रोक लगा दी है। इन दोनों शाखाओं में अब गोल्ड लोन संबंधी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। हालांकि बैंक की जीटी रोड शाखा में गोल्ड लोन संबंधी काम जारी रहेगा। शहर में एचडीएफसी बैंक की गोल्ड लोन से संबंधित तीन शाखाएं हैं। 
विज्ञापन


बैंक के अधिकारी बताते हैं कि जांच पूरी न होने तक सिविल लाइंस और गोविंद नगर शाखा में गोल्ड लोन के लिए आवेदन स्वीकार न करने का फैसला लिया गया है। बीते तीन दिन से इन दोनों शाखाओं में न तो कोई आवेदन आ रहा था और न ही उससे संबंधित कोई काम हो रहा था।

भविष्य में लोन संबंधी दस्तावेजों की जांच भी होनी है। इसलिए जांच पूरी न होने तक इस शाखा में काम रोक दिया गया है। उधर, गोल्ड लोन संबंधी फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद आंतरिक जांच के लिए मुंबई, दिल्ली और लखनऊ से आए अधिकारियों ने इन दोनों शाखाओं में गोल्ड लोन के संदिग्ध खातों और उससे जुड़े दस्तावेजों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेमो पिक
अब ये दस्तावेज एफआईआर के बाद पुलिस जांच के लिए ही किसी सक्षम अधिकारी के सामने खुलेंगे। बैंक के अफसरों ने अपनी जांच पूरी कर ली है। मुंबई और दिल्ली की टीमें शनिवार को लौट गईं। जांच से जुड़े अन्य पहलुओं की जिम्मेदारी लखनऊ की टीम पूरा करेगी। बता दें कि इन दोनों शाखाओं में गोल्ड लोन ऑफिसरों ने वैल्यूअर के साथ मिलीभगत करके बैंक को करीब तीन करोड़ रुपये का चूना लगाया गया है। 

बंधक सोने की जांच सोमवार से 
माना जा रहा है कि सिविल लाइंस और गोविंद नगर शाखा में गोल्ड लोन के लिए पहले से बंधक सोने की जांच पूरी होने के बाद ही नए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। बैंक ने शुक्रवार को फैसला लिया था कि संदिग्ध खातों के अलावा गोल्ड लोन से संबंधित अन्य खातों के बंधक सोने की जांच की जाएगी। यह जांच सोमवार से शुरू होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें