विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
लघु दंड का दोषी मानते हुए शहर के आलाधिकारियों को इंस्पेक्टर पर कार्रवाई करने की संस्तुति की है लेकिन अभी तक डीआईजी ने इंस्पेक्टर को चार्ज से नहीं हटाया है। एसआईटी की जांच में बजरिया इंस्पेक्टर समेत 37 पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं। एक महीने पहले एसआईटी ने इन सभी पर कार्रवाई करने के लिए शहर पुलिस के आलाधिकारियों को दस्तावेज भेजे थे मगर अभी तक एक भी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई नहीं की गई है। जांच जारी होने का हवाला दे कार्रवाई में देरी की जा रही है।
एसआईटी ने जिसको भी दोषी ठहराया है, उन सभी पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में डीआईजी को निर्देशित कर दिया गया है। जल्द दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी।
जय नारायण सिंह, एडीजी जोन, कानपुर