फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Encounter: क्या यूपी बाॅर्डर सील होने से पहले ही फरार हो गया विकास दुबे?

Mon, 06 Jul 2020 06:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिस कर्मियों को शहीद करने वाला विकास दुबे क्या यूपी की सीमाएं सील करने से पहले ही फरार हो चुका है। चौबेपुर में मुठभेड़ की घटना के 68 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि विकास यूपी बाॅर्डर को सील करने से पहले ही एमपी, राजस्थान या नेपाल भाग चुका है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे को पकड़ने के लिए शुरू हुई कार्रवाई के बाद डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने राज्य के 75 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया था। इसके बाद विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया। उसे पकड़ने के लिए सात हजार पुलिसकर्मियों की 100 टीमें राज्य भर में विकास के ठिकानाें पर दबिश दे रहीं हैं। हालांकि अभी तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है।





 
विज्ञापन

3 of 5
नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी - फोटो : अमर उजाला
विकास के मोबाइल की आखिरी लोकेशन औरैया में मिली है। औरैया मध्य प्रदेश से सटा हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वह इटावा और झांसी के रास्ते मध्य प्रदेश में दाखिल हो चुका है। कानपुर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि औरैया से कई शॉर्टकट और तमाम ऐसे रास्ते हैं जो मध्य प्रदेश तक जाते हैं। 

 

4 of 5
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ के फौरन बाद यूपी पुलिस द्वारा जिले और राज्य की सीमा सील करने से बहुत पहले गुरुवार रात को  पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद विकास ने यूपी छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की सीमाओं पर वाहन जांच कम से कम पांच-छह घंटे बाद शुरू की गई थी। विकास दुबे के लिए राज्य से भागने के लिए यह पर्याप्त समय था। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात की भी संभावना है कि वह मध्य प्रदेश में दाखिल होने के बाद किसी अन्य राज्य में प्रवेश कर चुका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
इस बीच रविवार को औरैया में एक संदिग्ध कार मिलने से भी हड़कंप मच गया था। कार में खून से सना हुआ एक कागज मिला था। जिसके बाद संदिग्ध कार को विकास दुबे के भागने से जोड़ कर देखा जा रहा था। हालांकि इस दौरान विकास के आत्मसमर्पण करने की खबरें भी सामने आती रहीं। जिन्हे लेकर कई जिलों के न्यायालयों को भी अलर्ट जारी किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें