फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में एक और एनकाउंटर: सीने और फेफड़े को चीरते हुए आर-पार हुईं गोलियां; एक माह पहले मुंबई से आया था मैनूर

Thu, 07 May 2026 12:41 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई

सार

हरदोई में अपहरण के बाद बालक से दुष्कर्म कर हत्या करने वाला 50 हजार का इनामी मुठभेड़ में ढेर हो गया। मैनूर के शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराया गया। पोस्टमार्टम की वीडियेाग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि मैनूर के सीने में दो गोलियां लगीं, दोनों गोलियां सीने और फेफड़े को चीरते हुए आर आर हो गईं। 
विज्ञापन
1 of 13
hardoi encounter - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हरदोई के मल्लावां में बालक से दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोपी मैनूर मूलरूप से तो कन्नौज का रहने वाला है, लेकिन पिछले कई साल से वह मुंबई में रहता था। मुंबई से गांव आना जाना बना रहता था। पिछले एक माह से मैनूर गांव में ही था।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक एक मई को वह कन्नौज में एक मुकदमे की पेशी पर गया था। इसके बाद वापस गांव नहीं गया था। फिर बुधवार सुबह ही परिजनों को इनकाउंटर होने और दो गोलियां लगने से मैनूर की मौत हो जाने की जानकारी ठठिया थाने की पुलिस से हुई। मृतक नौ भाई बहनों में चौथे नंबर का था। बड़े भाई मैनुष के साथ पांच साल पहले मुंबई चला गया था और वहीं ऑटो चलाने लगा था।
विज्ञापन

2 of 13
मैनूर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तो 21 अप्रैल को चोरी करते पकड़ा गया था मैनूर
कन्नौज जनपद से जुड़े सूत्र बताते हैं कि ठठिया थाना क्षेत्र के अलियापुर गांव में 21 अप्रैल की रात मैनूर ने एक मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसी दौरान गांव के लेागों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 13
मुठभेड़ में घायल पुलिस जवान अस्पताल में भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खास बात यह रही कि पुलिस ने उसे थाने से ही छोड़ दिया। उसका अपराधिक इतिहास भी नहीं देखा गया। बुधवार को चर्चा रही कि अगर पुलिस ने उसका इतिहास देखा होता तो शायद न तो बालक के साथ घटना होती और न ही मुठभेड़ में मैनूर की जान जाती।

4 of 13
मुठभेड़ स्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो गोलियां मैनूर के सीने से हुईं पार, मासूम का गला दबाकर पत्थर भी पटका था
मैनूर के शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराया गया। पोस्टमार्टम की वीडियेाग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि मैनूर के सीने में दो गोलियां लगीं, दोनों गोलियां सीने और फेफड़े को चीरते हुए आर आर हो गईं। 

 
विज्ञापन

5 of 13
मुठभेड़ स्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बेहद गोपनीयता से मैनूर का शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिजन शव लेकर गांव चले गए। उधर दूसरी ओर मासूम का भी पोस्टमार्टम पैनल से वीडियेाग्राफी के बीच कराया गया। 
विज्ञापन

6 of 13
पुलिस की गाड़ी पर गोलियों के निशान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुष्कर्म के बाद गला दबाकर मासूम की हत्या करने के बाद उसे जमीन पर पटक दिया गया था। पोस्टमार्टम में उसके सिर के पीछे की हड्डियों में गंभीर चोटें मिली हैं। हालांकि मौत की वजह गला दबाया जाना ही है।
विज्ञापन

7 of 13
मुठभेड़ स्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपहरण के बाद बालक से दुष्कर्म के बाद की थी हत्या
हरदोई में अपहरण के बाद बालक से दुष्कर्म कर हत्या करने वाला 50 हजार का इनामी मुठभेड़ में ढेर हो गया। आरोपी ने सात बार फिरौती के लिए बच्चे के परिवार को फोन किया था। आरोपी ने जनसेवा केंद्र के खाते में रुपये मांगे थे। सात बार कॉल करने में वह आठ से पांच लाख रुपये फिरौती लेने को तैयार हो गया था। बात बनती इससे पहले ही बालक का शव बरामद हो गया।

8 of 13
मुठभेड़ स्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई के मल्लावां कोतवाली इलाके के एक गांव से बच्चे का अपहरण कर दुष्कर्म करने के बाद हत्या के आरोपी 50 हजार के इनामी को पुलिस ने बुधवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया। मटियामऊ के पास मुठभेड़ में गोली लगने से एसओजी प्रभारी भी घायल हुए हैं। घटनास्थल से चोरी की बाइक, पिस्टल, तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा भी बरामद हुआ है। पुलिस जीप की विंडस्क्रीन में भी एक गोली लगी है।

 

9 of 13
मुठभेड़ स्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उर्स का कार्यक्रम शुक्रवार और शनिवार को था। गांव का बालक (7) उर्स देखने के लिए बीते शुक्रवार की रात गया था। देर रात तक घर वापस न आने पर परिजन ने उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

 

10 of 13
मुठभेड़ स्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो मई की शाम बच्चे के पिता के मोबाइल पर कॉल कर एक शख्स ने अपहरण कर लेने की बात कहते हुए आठ लाख रुपये और फोन फिरौती में मांगे। परिजन से जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

 

11 of 13
hardoi encounter - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इस बीच मंगलवार दोपहर बाद बालक का शव गांव से एक किलोमीटर दूर मक्के के खेत में मिट्टी में गड़ा मिला। शव का कुछ हिस्सा मिट्टी के ऊपर था। प्राथमिक जांच में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। 

 

12 of 13
मेडिकल कॉलेज में शव देखते एसपी अशोक कुमार मीणा - फोटो : amar ujala
उधर, दूसरी ओर पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के जरिये अपहरण कर फिरौती मांगने वाले की पहचान कर ली थी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के रोरा निस्तौली निवासी मैनूर उर्फ सैनूर उर्फ मेहनुद्दीन पर 50 हजार रुपये का इनाम भी मंगलवार को घोषित कर दिया गया था।

 
विज्ञापन

13 of 13
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दावा है कि मटियामऊ के पास वाहनों की जांच के अभियान के दौरान पुलिस को देखकर बाइक सवार मैनूर भागने लगा। साथ ही पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग में सीने में दो गोली लगने से मैनूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी मल्लावां से उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसओजी प्रभारी राजेश कुमार भी हाथ में गोली लगने से घायल हुए हैं और उनका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें