फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Suicide: साहूकारों के कर्ज में डूबे थे दंपती, ग्रामीण कुछ भी बोलने को तैयार नहीं, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 08 Dec 2024 11:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: मुस्करा क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती ने एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, दोनों पर साहूकारों और बैंक का मिलाकर करीब चार- पांच लाख रुपये कर्ज था।
विज्ञापन
1 of 7
Hamirpur Suicide - फोटो : amar ujala

हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के चिलहटा डेरा में गृह कलह से परेशान पति-पत्नी ने एक साथ जहरीला पदार्थ खाने से दंपती की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। घरेलू कलह को लेकर हुई मौत को लेकर ग्रामीण कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं।

चचेरे भाई रामकिशोर पाल ने बताया कि शनिवार को भइया और भाभी ने खेत से आने के बाद किसी कारण से जहरीला पदार्थ निगल लिया। कहा कि साहूकारों और बैंक का मिलाकर करीब चार- पांच लाख रुपये कर्ज था। चर्चा है कि बंडवा गांव के एक व्यक्ति ने दंपती के खेत में कारखाना लगाने के लिए रुपये ले रखे थे, जो लौटाए नहीं थे।

विज्ञापन

2 of 7
Hamirpur Suicide - फोटो : amar ujala

बुजुर्ग दंपती ने खाया था जहर, मौत
मुस्करा क्षेत्र के चिलहटा डेरा में गृह कलह से परेशान पति-पत्नी ने एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन घटना के पीछे का कारण नहीं बता सके।

विज्ञापन

3 of 7
Hamirpur Suicide - फोटो : amar ujala
छोटी बहू से हुई थी कहासुनी
हालांकि ग्रामीणों के अनुसार छोटी बहू से कहासुनी के बाद दंपती ने सल्फास खाया था। कस्बा के चिलहटा डेरा निवासी जागेश्वर (60) व उनकी पत्नी रामकली (55) ने शनिवार को अपने घर में सल्फास की गोलियां खा लीं। इससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा लेकर आए।

4 of 7
Hamirpur Suicide - फोटो : amar ujala
शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया
यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. मनुलिका वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों की मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। दंपती के छोटे बेटे कल्यान ने बताया कि वह दो भाई हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Hamirpur Suicide - फोटो : amar ujala
अचानक सल्फास की गोलियां खा लीं
माता-पिता दोनों भाइयों से अलग रहते थे। पिता नौ बीघा खेत में से दो बीघा में खुद खेती करते थे। बाकी सात बीघा खेत उन्होंने उसे व उसके बड़े भाई रमेश को बांट दिए थे। कल्यान के अनुसार दोपहर में पिता खेत से लौटकर आए और अचानक सल्फास की गोलियां खा लीं। इसके साथ ही मां ने सल्फास खा लिया।
विज्ञापन

6 of 7
Hamirpur Suicide - फोटो : amar ujala
करीब चार- पांच लाख रुपये था कर्ज
दोनों को वह मुस्करा सीएचसी ले गए। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में दोनों की मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों के अनुसार छोटे बेटे कल्याण की पत्नी से विवाद के बाद पति-पत्नी ने जहर खा लिया। चचेरे भाई रामकिशोर पाल ने बताया कि दोनों पर साहूकारों और बैंक का मिलाकर करीब चार- पांच लाख रुपये कर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hamirpur Suicide - फोटो : amar ujala
जांच करा आगे की कार्रवाई की जाएगी
चर्चा है कि बंडवा गांव के एक व्यक्ति ने दंपती के खेत में कारखाना लगाने के लिए रुपये ले रखे थे जो लौटाए नहीं थे। थानाध्यक्ष मुस्करा योगेश तिवारी ने बताया कि सीएचसी से दंपती के जहरीला पदार्थ खाने व उनके रेफर होने की सूचना मिली थी। उनकी मौत की जानकारी नहीं है। मामले की जांच करा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें